Let’s travel together.

सुप्रीम कोर्ट से झटके के बाद अब जमानत के लिए निचली अदालत पहुंचे केजरीवाल, 2 बजे सुनवाई

0 75

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने राउज एवेन्यू कोर्ट में जमानत याचिका दाखिल की है. इस याचिका पर दोपहर दो बजे राउज एवेन्यू कोर्ट सुनवाई करेगा. ये याचिका नियमित जमानत के लिए लगाई गई है, जबकि केजरीवाल फिलहाल अंतरिम जमानत बाहर हैं और उन्हें 2 जून को सरेंडर करना है.

अरविंद केजरीवाल को दिल्ली शराब नीति से जुड़े कथित भ्रष्टाचार के मामले में जेल भेजा गया था. उन्हें ईडी ने 21 मार्च को गिरफ्तार किया था. कई दिन ईडी कस्टडी में केजरीवाल से पूछताछ की गई और 1 अप्रैल को उन्हें न्यायिक हिरासत में तिहाड़ जेल भेज दिया गया था.

करीब 49 दिन जेल में रहे केजरीवाल को 10 मई को सुप्रीम कोर्ट ने अंतरिम जमानत दी थी. ये जमानत लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए दी गई थी. कोर्ट ने कुछ शर्तों के साथ केजरीवाल को 1 जून तक जमानत दी थी और 2 जून को सरेंडर करने के आदेश दिए थे.

सरेंडर की तारीख नजदीक आने से पहले ही एक बार केजरीवाल ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया था. केजरीवाल ने कोर्ट से अपनी अंतरिम जमानत को एक हफ्ता बढ़ाने की अपील की थी. केजरीवाल की तरफ से अपनी खराब सेहत का हवाला दिया गया था, लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने उनकी अपील को स्वीकार नहीं दिया और अंतरिम जमानत बढ़ाने से इनकार कर दिया.

सुप्रीम कोर्ट से झटका मिलने के बाद अब केजरीवाल ने राउज एवेन्यू कोर्ट का रुख किया है. केजरीवाल ने यहां नियमित जमानत के लिए याचिका लगाई है, जिसपर आज दोपहर 2 बजे सुनवाई होनी है.

जेल में सिसोदिया

दिल्ली शराब नीति केस में केजरीवाल से पहले कई और नेता भी जेल जा चुके हैं. दिल्ली के डिप्टी सीएम रहे मनीष सिसोदिया अभी भी जेल में हैं. सिसोदिया के अलावा आप सांसद संजय सिंह भी जेल रह चुके हैं. वहीं, बीआरएस नेता के. कविता भी जेल में हैं. ईडी का आरोप है कि इस मामले में करोड़ों का भ्रष्टाचार किया गया.

गुरुवार को आबकारी मामले में मनीष सिसोदिया की न्यायिक हिरासत और बढ़ा दिया गया है. दिल्ली की आबकारी नीति में कथित घोटाला मामले में जेल में बंद दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की न्यायिक हिरासत की अवधि खत्म होने के बाद वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया गया था.कोर्ट ने सुनवाई के बाद, CBI के मामले में मनीष सिसोदिया सहित अन्य की न्यायिक हिरासत की अवधि को 6 जुलाई तक के बढ़ा दिया है. यानी 6 जुलाई तक सिसोदिया को तिहाड़ जेल में ही रहना होगा,साथ ही इस मामले में आरोप तय होने पर सुनवाई भी 6 जुलाई को होगी.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

7 दिन में प्रशासन द्वारा कार्यवाही के आश्वासन के बाद किया संयम जैन ने धरना प्रदर्शन खत्म     |     दीवानगंज PHC में डॉक्टर का इंतजार, जन्म प्रमाण पत्र के लिए ग्रामीणों के 10 चक्कर     |     जंगल में मिली नवजात बच्ची को 21 दिन बाद भोपाल के शिशु गृह भेजा, माता-पिता का नहीं मिला सुराग     |     गणेशोत्सव में देवी-देवता एवं ऋषि स्वरूप प्रतियोगिता, प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा     |     चैनपुर स्कूल में चित्रकला कार्यक्रम, भाजपा मंडल अध्यक्ष ने बढ़ाया नन्हे कलाकारों का उत्साह     |     प्राचीन बावड़ी को अतिक्रमण मुक्त कराने कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन      |     बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस विभाग में बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई      |     संयम धर्म से ही जीवन बनता है स्वर्णमय : मुनि श्री गरिष्ठ सागर महाराज     |     सोलर प्लांट से कॉपर केबल चोरी मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, 70 किलो कॉपर तार और 19 हजार रुपये बरामद     |     केमफेस्ट -2026 का शुभारंभ      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811