Let’s travel together.

पुरी में भगवान जगन्नाथ की चंदन यात्रा उत्सव के दौरान पटाखों के ढेर में धमाका, 15 झुलसे

0 85

ओडिशा के पुरी में बुधवार रात भगवान जगन्नाथ के चंदन यात्रा उत्सव के दौरान पटाखों के ढेर में विस्फोट होने से 15 लोग झुलस गए. पुलिस ने बताया कि दुर्घटना के समय सैकड़ों लोग अनुष्ठान देखने के लिए नरेंद्र पुष्करिणी सरोवर के तट पर इकट्ठा हुए थे. पुलिस के मुताबिक श्रद्धालुओं का एक समूह इस अवसर पर आतिशबाजी कर रहा था तभी एक चिंगारी पटाखों के ढेर पर गिरी और उसमें धमाका हो गया.

पुलिस ने बताया कि जलते हुए पटाखे मौके पर एकत्रित लोगों पर गिरे और उनमें से कुछ लोग खुद को बचाने के लिए जलाशय में कूद गए. एक डॉक्टर ने बताया कि घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनमें से चार की हालत गंभीर है.

मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने घटना पर दुख व्यक्त किया और संबंधित अधिकारियों को घायलों का उचित उपचार सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि इलाज का खर्च मुख्यमंत्री राहत कोष से वहन किया जाएगा. सीएम नवीन पटनायक ने ट्वीट किया कि पुरी नरेंद्र पूल के पास दुर्घटना के बारे में सुनकर दुख हुआ. मुख्य प्रशासनिक सचिव और जिला प्रशासन को घायलों का उचित इलाज सुनिश्चित करने और व्यवस्था की निगरानी करने का निर्देश दिया गया है.

वहीं केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ट्वीट किया, ‘पुरी चंदन यात्रा के दौरान नरेंद्र पुष्करिणी देवीघाट पर हुई दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना में कई लोगों के घायल होने की खबर सुनकर मुझे दुख हुआ है. भगवान के आशीर्वाद से मेरी कामना है कि जो लोग घायल हुए हैं इलाज से जल्द ही ठीक होकर घर लौटेंगे.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत नेत्र जाँच शिविर आयोजित     |     भोपाल में वेब सीरीज “चिंटू संग चमेली” की स्क्रिप्ट का भव्य विमोचन संपन्न     |      रीवा हादसे के बाद जैन समाज में आक्रोश, संत सुरक्षा नीति और उच्चस्तरीय जांच की उठी मांग     |     डेढ़ साल बाद भी 334 लाख रुपए से बन रहा जमुनिया-निनोद मार्ग अधूरा, गिट्टियों पर फिसलकर चोटिल हो रहे ग्रामीण     |     5 रुपये में बिजली कनेक्शन, 100 यूनिट तक सिर्फ 100 रुपये बिल     |     भोपाल विदिशा हाईवे 18 पर पुलिस की सख्ती, चला वाहन चेकिंग अभियान     |     गंगा दशहरे पर निकली जल जागरूकता कलश यात्रा, गांव के जल स्रोतों की हुई पूजा-अर्चना     |     सड़क पर उतरे रहवासी अयोध्या बायपास 10 लेन हाईवे का विरोध     |     जन्मजात क्लबफुट से पीड़ित मासूम को मिला नया जीवन     |     स्कूल की तैयारी के लिए मेला आयोजित      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811