Let’s travel together.

दुकानों के बाहर रखा तीन ट्रक सामान जब्त किया

0 79

ग्वालियर। नगर निगम के मदाखलत अमले और पुलिस ने संयुक्त रूप से अभियान चलाकर मुरार के मुख्य बाजारों में सड़क पर खड़े हाथ ठेलों को हटाने के साथ ही दुकानों के बाहर रखे सामान को जब्त करने की कार्रवाई की। शनिवार को संयुक्त अमले ने चार घंटे तक बाजारों में कार्रवाई की। अमले को देखकर कई ठेले वाले गलियों में घुस गए, ताकि बाद में फिर से मुख्य मार्ग पर आकर ठेला लगा सकें। ऐसे ठेलों को गलियों से भी हटाकर जब्त किया गया।

इस दौरान मदाखलत अमले ने तीन ट्रक भरकर सामान जब्त किया। अभी तक पुलिस और मदाखलत अमला लोकसभा चुनाव के मतदान की तैयारियों में व्यस्त था। इसके चलते मुरार के मुख्य बाजारों में फिर से अतिक्रमण की शुरूआत हो गई थी, जिससे यातायात बाधित हो रहा था। शनिवार को टीआइ मदन मोहन मालवीय, मदाखलत प्रभारी डा. अतिबल सिंह यादव और मदाखल अधिकारी ग्वालियर पूर्व शैलेंद्र सिंह चौहान के नेतृत्व में ट्रैफिक पुलिस व मदाखलत की संयुक्त टीमों ने कार्रवाई की शुरूआत की। संयुक्त टीम ने पिंटो पार्क तिराहे से एयरपोर्ट तिराहा भिंड रोड पर मुख्य मार्ग के दोनों ओर खड़े हाथ ठेलों को हटाने की कार्रवाई की। इसके अलावा मुरार सदर बाजार में फुटपाथ और सड़क पर रखे दुकानदारों के सामान एव खडे हाथ ठेलो को हटाया गया। इस दौरान तीन ट्रक सामान जब्त कर हुरावली रोड स्थित मदाखलत कार्यालय भिजवाया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

गणेश चतुर्थी पर आस्था का सैलाब, हाट बाजारो में भक्तों की भारी भीड़     |     राजस्थान से मध्य प्रदेश तक ऊंटों का सदियों पुराना सफर, हाईवे-18 पर दिखा राइका समुदाय का कारवां; जाम के बीच लोगों ने बनाए वीडियो     |     चार दिन की उमस भरी गर्मी के बाद झमाझम बारिश, हाट बाजार में सब्जी की दुकानों में भरा पानी     |     वाहन सहित चोरी का कबाड़ जप्त आरोपी गिरफ्तार,विधानसभा पुलिस की कार्यवाही     |     शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार     |     एमपी के दिव्यांगजन आयुक्त डॉ. खेमरिया को राष्ट्रीय जिम्मेदारी, DCCI में सलाहकार सदस्य नियुक्त     |     आज महिलाएं रखेंगी हरतालिका का व्रत, पूजा-अर्चना कर मांगा अखंड सौभाग्य     |     कदंब अभियान को डिस्ट्रीब्यूटर एसोसिएशन का सहयोग, गड्ढे खोदने वाली मशीन भेंट     |     गणेश उत्सव एवं अनंत चतुर्दशी को लेकर हिन्दू उत्सव समिति की बैठक आयोजित     |     प्रतिबंध के बावजूद बाजार में बिक रही पीओपी की प्रतिमाएं, पर्यावरण और जल प्रदूषण का बढ़ा खतरा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811