Let’s travel together.

नए वर्ष में मौसम का मिजाज बदला, आज से अगले पांच दिनों तक इन जिलों में हो सकती है बारिश

0 86

रायपुर। नया साल- 2024 का स्वागत बारिश से होने वाला है। मौसम विभाग का कहना है कि एक जनवरी सोमवार से प्रदेश में बारिश का दौर शुरू होगा, विशेषकर सरगुजा संभाग और उससे लगे जिलों में वर्षा का असर रहेगा।

इसके बाद तीन जनवरी से बस्तर संभाग में भी बारिश का सिलसिला शुरू होगा। विभाग का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ द्रोणिका के प्रभाव से प्रदेश के मौसम में बड़ा बदलाव आने वाला है। पूर्व से गर्म और नम हवाएं आ रही हैं, जिसकी वजह से प्रदेश के न्यूनतम तापमान में वृद्धि होने की संभावना बनी हुई है।

मौसम विज्ञानियों का कहना है कि पांच जनवरी तक प्रदेश में मौसम का मिजाज ऐसा ही रहेगा और बादल छाने के साथ ही प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में बारिश के भी आसार हैं। इसके बाद सात जनवरी से न्यूनतम तापमान में गिरावट शुरू होगी और ठंड में बढ़ोतरी होगी। पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष ठंड ज्यादा पड़ने की उम्मीद है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

डरे-सहमे भटक रहे 13 वर्षीय बालक को पुलिस ने परिजनों से मिलाया     |     पंचायत भवन पलोहा में स्वास्थ्य शिविर का आयोजित     |     सरकारी जमीन पर कब्जे का खामियाजा,15–20 परिवार तीन माह से जलभराव में रहने को मजबूर     |     संदिग्ध हड्डियों से भरा ट्रक पुलिस ने पकड़ा, बजरंग दल ने जांच की मांग, विदिशा से भोपाल जा रहा था ट्रक     |     नरखेड़ा में आज से सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा, भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ शुभारंभ     |     महालक्ष्मी व्रत पर महिलाओं ने की पूजा-अर्चना, मिट्टी के हाथी पर विराजमान महालक्ष्मी की प्रतिमाओं की हुई पूजा     |     पुलिया के नीचे जा गिरा ईंटों से भरा 407 वाहन, बाल-बाल बचा चालक     |     12 घंटे के भीतर अपहरण की कड़ी सुलझी,रायपुर से मिर्जापुर तक पुलिस की त्वरित कार्रवाई, 03 आरोपी हिरासत में     |     स्वच्छता ही स्वस्थ और सशक्त समाज की बुनियाद-नितिन अग्रवाल      |     ग्राम पंचायत धरसींवा में ‘स्वच्छता ही सेवा 2026’ के तहत औऱ ग्राम सभा एवं  सम्मान समारोह का आयोजन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811