Let’s travel together.

घरों में नाली और बारिश का पानी भरा ग्रामीण होते रहे परेशान

0 183

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन

सांची ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले ग्राम अंबाडी में दो दिनों से नाली का पानी घरों में भरा हुआ था ऐसे में ही 24 घंटे की बारिश ने नरेश शर्मा, महेश शर्मा ,फूल सिंह पटेल, गंगा राम ,साहू , श्याम सुंदर पुरोहित के घरों में और ज्यादा पानी भर गया जिससे इन लोगों के सामने और बड़ी मुसीबत खड़ी हो गई।

महेश शर्मा ने एक सप्ताह पहले ही नाली का पानी घर में आने की शिकायत ग्राम पंचायत अंबाडी ,तहसील सांची, और रायसेन कलेक्टर सहित मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नंबर 181 पर दर्ज कराई थी।
बुधवार सुबह सांची नायब तहसीलदार ललित सक्सेना , हल्का पटवारी गया प्रसाद लोधी ,सरपंच कुंती रमेश कुमार अहिरवार घटनास्थल पर पहुंचे। जिनके घरों में पानी भरा था उन घरों का मुआयना कर घटना स्थल पर जेसीबी बुलाकर नाली को बनाया गया। जिससे इन लोगों के घरों में पानी निकल पाया।

 

वही ज्यादा बारिश होने के कारण सेमरा निवासी अफजल खान पिता गबरू खान सेमरा स्कूल में रहकर चौकीदारी करता हैं देर रात ज्यादा बारिश होने के कारण सेमरा का नाला उफान पर आ गया। जिससे सेमरा स्कूल में पानी भर गया। साथ ही उनके घर तक पानी पहुंच गया जिससे अफजल खान के घर में रखा खाने-पीने, ओढ़ने बिछाने का समान सहित अन्य सामान खराब हो गया। अफजल खान और उनके बाल बच्चों ने पूरी रात पलंग पर बैठकर गुजरी सुबह जब नाला का पानी कम हुआ तब जाकर सभी लोग घर के बाहर आ पाए। पूरे सेमरा स्कूल ग्राउंड में चारों ओर पानी पानी भरा हुआ था। सुबह के समय कई बच्चे स्कूल ग्राउंड में भरे हुए पानी में नहाते हुए नजर आए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

शिक्षिका से छेड़छाड़ वाले प्रधानपाठक को पुलिस ने भेजा जेल लेकिन विभागीय कार्यवाही अब तक नहीं     |     गढ़ी में निःशुल्क हृदय रोग शिविर में उमड़ी भीड़, 100 से अधिक मरीजों की हुई जांच     |     वीरपुर की क्षतिग्रस्त शाला भवन से छात्रों – शिक्षकों की जान को खतरा, नवनिर्माण की दरकार      |     फिर फिसली यात्री बस ,बाल – बाल बचे 40 यात्री,कुछ को मामूली चोटें     |     वीरपुर का यात्री प्रतीक्षालय जेसीबी ने तोड़ा     |     खिरीया नारायणदास टेकरी में किराना दुकान में भीषण आग, छह लाख का सामान जलकर खाक     |     मंडीदीप पुलिस की बड़ी कामयाबी,दो अपहृता नाबालिक बालिकाओं सकुशल किया बरामद     |     चित्रकूट धार्मिक स्थल के साथ ही नवाचारों का केन्द्र-राजेन्द्र शुक्ल     |     मप्र शिक्षक संघ का तीन दिवसीय प्रांतीय अभ्यास वर्ग संपन्न     |     जून समाप्ति पर भी सूखी नदियां, थमी धान की रोपाई     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811