Let’s travel together.

परियोजनाओं में विलम्ब होने से करोड़ो का नुकसान हुआ-सिद्धार्थ मलैया

0 306

जल जीवन मिशन जनमानस की आवश्यकता है: सिद्धार्थ मलैया

जन संवाद यात्रा होगी शुरू

धीरज जॉनसन की रिपोर्ट

दमोह: सद्धरू बांध से जलाभिषेक कर ग्रामों में चार दिन की पैदल जन संवाद यात्रा की जानकारी देते हुए सिद्धार्थ मलैया ने पत्रकार वार्ता में बताया कि विधानसभा और दमोह जिले की जनता से संपर्क और संवाद व समस्याओं को जानना है
इस ओर प्रशासन और सरकार का ध्यानाकर्षण कराने के प्रयास रहेंगे,जिससे इनका समाधान हो सके
इस यात्रा का प्रथम चरण 21 से 24 अप्रैल तक चलेगा, चार दिवसीय यात्रा में करीब 25 से 30 गांवों में यात्रा के दौरान ग्रामीण जनों से कृषि बीमा योजना, पानी संचय,पौधरोपण फिल्टर्ड वाटर का इस्तेमाल पर सुनेंगे। गांवों में पानी पहुंचने में हुए विलंब को भी जानना है जो योजनाएं पूरी नहीं हुई उनके क्या कारण है और करोड़ो के नुकसान के साथ बेहतर होने में हुई देरी, विस्थापित ग्रामीणों की सुलभता और कठिनाई भी जानना है जिससे छोटी छोटी बातें संज्ञान में आएंगी।जल जीवन मिशन जनमानस की आवश्यकता है रात्रि पढ़ाव भी वहीं रहेगा और अगले दिवस यात्रा के लिए प्रस्थान किया जाएगा,यह यात्रा उन सभी क्षेत्रों में जाने का प्रयास करेगी, जो पंचम नगर परियोजना, सतधरू पेयजल एवं सिंचाई परियोजना, सीतानगर सिंचाई परियोजना, साजली परियोजना, जूडी सिंचाई परियोजनाओं आदि से संबंधित हो,यह परियोजनाएं मेरे पिता जयंत मलैया का स्वप्न है इस परियोजना में जो विगत 2 वर्ष में विलंब हुआ है उस विषय पर भी ग्रामीण जनों से चर्चा करना इस यात्रा का प्रमुख उद्देश्य रहेगा।

न्यूज स्रोत:धीरज जॉनसन

Leave A Reply

Your email address will not be published.

जिला चिकित्सालय शिवपुरी में ओआरएस जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन       |     गुरुपूर्णिमा विशेष – दुनिया को आत्मबोध कराने वाले गुरु का गांव आज भी अपनी पहचान को मोहताज     |     गुरु ही मोक्षमार्ग के पथप्रदर्शक, उनके ज्ञान को न नापा जा सकता है और न तौला जा सकता है : निर्यापक मुनि श्री अभय सागर महाराज     |     दीवानगंज समिति के सामने 80 मीटर आरसीसी सड़क निर्माण शुरू, वर्षों पुरानी जलभराव की समस्या से मिलेगी राहत     |     तीन बेटियां होने के बाद भी दर-दर भटकने को मजबूर 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला     |     बालमपुर की आस्था का केंद्र बनेगा प्राचीन खेड़ापति माता मंदिर, ग्रामीणों के सहयोग से शुरू हुआ जीर्णोद्धार     |     मानसून की बेरुखी से धान की खेती पर संकट, 50 गांवों के किसान परेशान     |     स्वच्छता अभियान के तहत नगर के प्रमुख स्थलों पर चला विशेष सफाई अभियान     |     शिवपुरी में बिजली कटौती से नाराज ग्रामीणों ने निकाली ऊर्जा मंत्री की अर्थी       |     रायपुर ग्रामीण पुलिस की पहल: उद्योगों में कार्यरत श्रमिकों एवं अप्रवासी भारतीयों की जानकारी अनिवार्य रूप से थाना को देने के निर्देश     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811