Let’s travel together.

स्वच्छता अभियान के तहत नगर के प्रमुख स्थलों पर चला विशेष सफाई अभियान

0 24

बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, स्तूप मार्ग, तहसील कार्यालय सहित कई स्थानों की हुई सफाई

देवेन्द्र तिवारी सांची, रायसेन 

नगर परिषद सांची द्वारा संचालित “स्वच्छता अपनाओ, बीमारी भगाओ” अभियान के अंतर्गत नगर में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। यह अभियान नगर परिषद  के मुख्य नगर पालिका अधिकारी रामलाल कुशवाहा के निर्देशानुसार आयोजित किया गया।

अभियान के दौरान नगर के प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर व्यापक साफ-सफाई कराई गई। रेलवे स्टेशन से लेकर स्तूप मार्ग तक विशेष सफाई की गई। इसके अलावा बस स्टैंड परिसर, चाक चौराहा, स्तूप परिसर, तहसील कार्यालय तथा अन्य प्रमुख स्थानों पर भी सफाई कर कचरे का निष्पादन कराया गया।

नगर परिषद द्वारा अभियान के माध्यम से नागरिकों से स्वच्छता बनाए रखने, कचरा निर्धारित स्थान पर डालने तथा अपने आसपास का वातावरण साफ रखने की अपील भी की गई। अधिकारियों ने कहा कि नगर को स्वच्छ एवं रोगमुक्त बनाने के उद्देश्य से ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे। स्वच्छ नगर ही स्वस्थ समाज की पहचान है, इसलिए स्वच्छता अभियान में प्रत्येक नागरिक की भागीदारी आवश्यक है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

कदंब अभियान को डिस्ट्रीब्यूटर एसोसिएशन का सहयोग, गड्ढे खोदने वाली मशीन भेंट     |     गणेश उत्सव एवं अनंत चतुर्दशी को लेकर हिन्दू उत्सव समिति की बैठक आयोजित     |     प्रतिबंध के बावजूद बाजार में बिक रही पीओपी की प्रतिमाएं, पर्यावरण और जल प्रदूषण का बढ़ा खतरा     |     बच्चों में सर्दी-जुकाम, हल्का बुखार और सामान्य स्वास्थ्य समस्याओं से बचाव जरूरी     |     बाबा रामदेव जी महाराज का जन्म प्रकट दिवस श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया     |     41वें चक्रधर समारोह में 14 सितंबर को सजेगी सुरों की महफिल     |     संदिग्धों व असामाजिक तत्वों के विरुद्ध पुलिस की कार्यवाही जारी     |     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के जन्म दिवस को सेवा पखवाड़ा सेवा संकल्प अभियान के रूप में मनाएगी भाजपा     |     पेट्रोल पंप पर चाकू दिखाकर 10 हजार रुपए लूटे, एक्टिवा से आए थे 4 बदमाश     |     पुलिस और प्रशासन ने मिलकर निकाला पैदल मार्च     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811