Let’s travel together.

जिला चिकित्सालय शिवपुरी में ओआरएस जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन  

0 30

– माताओं को बताया दस्त में ओआरएस के उपयोग और घर पर बनाने की विधि 

– शिशु रोग ओपीडी में आई महिलाओं को दी गई जानकारी

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

जिले में दस्त के दौरान होने वाली डिहाइड्रेशन से बचाव के लिए जिला चिकित्सालय शिवपुरी में ओआरएस जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। शिविर का उद्देश्य माताओं को ओआरएस के महत्व और सही उपयोग के प्रति जागरूक करना था।

शिशु रोग विभाग की ओपीडी में आई हुई महिलाओं को ओआरएस घोल बनाने की सही विधि, उसकी मात्रा और दस्त रोग में इसका उपयोग कैसे करना है, इसकी जानकारी दी गई। चिकित्सकों ने बताया कि साफ पानी में तय अनुपात में ओआरएस पाउडर मिलाकर थोड़ी-थोड़ी देर में बच्चे को पिलाने से शरीर में पानी और लवण की कमी पूरी होती है। साथ ही घर पर नमक-चीनी का घोल कैसे तैयार किया जाए, इस बारे में भी बताया गया।

कार्यक्रम में डॉ. निसार अहमद अध्यक्ष बाल अकादमी शिवपुरी, डॉ. राजेंद्र पवैया सचिव, डॉ. विवेक धाकड़ कोषाध्यक्ष और डॉ. अनूप गर्ग सीनियर चाइल्ड स्पेशलिस्ट जिला चिकित्सालय शिवपुरी उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सेवा भारती के सुपोषण जागरण अभियान का हुआ समापन     |     जन्म प्रमाणपत्र नहीं बनने से आमजन परेशान     |     स्थानीय युवा सर्वेयरों की मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन, सहायक पटवारी संगठन ने उठाई आवाज     |     जैन समाज के 10 दिवसीय दशलक्षण पर्व 16 सितंबर से     |     विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय मार्गदर्शक मुनि संघ के दर्शन करने पहुंचे     |     समर्थन मूल्य पर धान, ज्वार और बाजरा की खरीदी के लिए किसानों के पंजीयन की प्रक्रिया शुरू     |     बदमाशो पर पुलिस का शिकंजा,चार बदमाशो को भेजा जेल     |     41वें चक्रधर समारोह में अनुज का जलवा,आरुग बैंड की सुमधुर प्रस्तुति से जीता दर्शकों का दिल     |     जिला पंचायत रायसेन के वार्ड क्रमांक 3 मेहगांव क्षेत्र में हो रहे उपचुनाव में तीन उम्मीदवारों ने भरे नामांकन     |     निर्जला व्रत रखने वाली बालिका की फुलेरा विसर्जन करते समय नदी में डूबने से दर्दनाक मौत     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811