Let’s travel together.

गणपति इस्पात उरला के 7 ट्रांसफार्मरों में लगी भीषण आग,फेक्ट्री में नहीं था अग्निशमन वाहन

0 171

2 सरकारी 1 अन्य फेक्ट्री के अग्निशमन से 2 ग्घन्टे में आग पर पाया काबू

सुरेन्द्र जैन धरसीवा

गर्मियां शुरू होते ही जगह जगह आग का तांडव आये दिन सामने आ रहा है बाबजूद इसके अब भी अधिकांश उधोगो के पास अपने निजी अग्निशमन वाहन नहीं हैं शुक्रवार की सुबह उरला के गणपति इस्पात फेक्ट्री के 7 ट्रांसफार्मरों में भीषण आग लग गई लेकिन कंपनी के पास स्वयं का अग्निशमन वाहन न होने से 2 सरकारी और एक अन्य फेक्ट्री के अग्निशमन वाहन से पुलिस ने दो ग्घन्टे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
टीआई उरला बीएल चंद्राकर ने बताया कि गणपति इस्पात फेक्ट्री में ट्रांसफार्मरों में आग की घटना सुबह 9 बजे हुई सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल दो सरकारी अग्निशमन वाहन बुलवाए ओर एक अग्निशमन वाहन बोरझरा की अन्य फेक्ट्री से बुलवाया तब कहीं जाकर भारी मशक्कत के बाद करीब दो ग्घन्टे में आग पर काबू पाया गया


गणपति इस्पात के पास नहीं था स्वयं का अग्निशमन वाहन
क्षेत्र की अधिकांश फैक्ट्रियों की तरह उरला की गणपति इस्पात फेक्ट्री में भी कंपनी का स्वयं का अग्निशमन वाहन नहीं था टीआई बीएल चंद्राकर ने भी इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि कंपनी के पास अग्निशमन नहीं था लिहाजा दो सरकारी और एक अन्य फेक्ट्री का अग्निशमन वाहन बुलाया गया।
तो संभवत तत्काल बझाई जा सकती थी आग
हालांकि गणपति इस्पात में 7 ट्रांसफार्मरों में लगी भीषण आग से कोई जनहानि तो नहीं हुई फिर भी यदि गणपति इस्पात के पास स्वयं का अग्निशमन होता तो आग इतना भीषण रूप न ले पाती और तत्काल उस पर काबू पाया जा सकता था।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

आंगनवाड़ी केंद्र पर फूड किट वितरण,सुपोषित अभियान के तहत कुपोषित बच्चों को मिला पोषण आहार     |     CMHO पद पर दो दावेदार,एक अनार दो बीमार     |     ओवरटेक करने के चक्कर में 50 बारातियों से भरी बस डिवाइडर पर चढ़ी, 50 मीटर तक घिसटती रही बस, बड़ा हादसा टला     |     पीएम श्री शासकीय हाई स्कूल  में ग्रीष्मकालीन शिविर का सफल आयोजन     |     रायसेन जिले में सख्त हुई ट्रैफिक पुलिस, हाईवे 18 पर ताबड़तोड़ चेकिंग अभियान     |     दीवानगंज में मौसम का कहर, देर रात ओलावृष्टि और आंधी से मची अफरा तफरी, कई पेड़ हुए धराशाई     |     महिला आरक्षण तत्काल हो लागू ,कांग्रेस नेत्री नीतू साहु ने की मांग     |     बंटवारे के बिना बन रहा पीएम आवास, दो सीएम हेल्पलाइन शिकायतें की लेकिन बिना समाधान बंद कर दीं     |     बेगमगंज के देवलिया परिवार ने किया नवाचार,विवाह के अवसर पर गायों को 56भोग भोजन का भंडारा     |     हाईवे 18 पर लगातार पुलिस का  चेकिंग अभियान, नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई तेज     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811