Let’s travel together.

तेज रफ्तार कार ने  मचाई अफरा-तफरी, तीन कुलटियां खाकर हुई सीधी तीन लोग बाल-बाल बचे

0 123

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन

भोपाल-विदिशा हाईवे 18 पर स्थित फैक्ट्री चौराहा दीवानगंज, बैंक ऑफ बड़ौदा के सामने  एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। जानकारी के अनुसार विदिशा से भोपाल की तरफ जा रही कार्य क्रमांक डीएल सीएएन 7909 तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित होकर रॉन्ग साइड जाकर सड़क के नीचे तीन बार कुलटियां खाती हुई पलटी और फिर सीधी होकर रुक गई। गनीमत रही कि कार बिजली के खंबे से नहीं टकराई नहीं तो एक बड़ी अनहोनी हो जाती। बिजली का खंबा पास ही स्थित था।
हादसे के समय कार में तीन व्यक्ति सवार थे, जो शराब के नशे में थे। जिन्हें मामूली चोटें आई हैं। स्थानीय पुलिस चौकी प्रभारी सुनील शर्मा, आरक्षक संदीप रघुवंशी, लोगों और राहगीरों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर घायलों को बाहर निकाला जिनमें से दो व्यक्ति फरार हो गए एक व्यक्ति को पुलिस ने उपचार के लिए अस्पताल ले गई। गनीमत रही कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त होने के बावजूद सभी सवार बाल-बाल बच गए और कोई गंभीर जनहानि नहीं हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कार की रफ्तार काफी तेज थी। अगर कार से कोई वाहन या व्यक्ति टकरा जाता तो उसका बचना ना नामुमकिन था कार की रफ्तार 100 से ज्यादा थी। कार के पलटने के बाद कर के आसपास हम लग गया जिससे हाईवे 18 पर कुछ समय के लिए जाम की स्थिति बनी रही।

बता दे की भोपाल विदिशा हाईवे 18 पर हादसे रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं 1 साल के अंदर ही 200 से ज्यादा हादसे हो चुके हैं जिनमें अभी तक 35 लोगों की मौत हो गई तो 200 से ज्यादा घायल हो चुके हैं। ग्रामीण काफी समय से हाईवे 18 को फोर लाइन करने की मांग करते आ रहे हैं और उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
हाईवे पर तेज गति और अचानक नियंत्रण खोने के कारण यह हादसा हुआ। घटना के बाद कुछ समय के लिए चौराहे पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और यातायात भी प्रभावित रहा।
स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि हाईवे 18 पर बढ़ती दुर्घटनाओं को देखते हुए गति नियंत्रण, चेतावनी संकेत और सुरक्षा इंतजाम बढ़ाए जाएं ताकि भविष्य में ऐसे हादसों को रोका जा सके।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सावन के तीसरे सोमवार और नाग पंचमी पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब     |     जड़ों समेत उखड़ा पेड़ बारिश में फिर हुआ हरा-भरा     |     टोर ग्राम पंचायत में हरेली बर्ड फेस्टिवल का सफल आयोजन     |     फेक्ट्री कर्मी की बाइक चुराने वाला परसतराई से गिरफ्तार     |     अवैध प्रवासियों की खोज में पुलिस का सत्यापन अभियान जारी     |     माँ माही शबरी कावड़ यात्रा का भव्य आयोजन; जगह-जगह हुआ जोरदार स्वागत     |     हजारों साल प्राचीन नागदेवता की पूजा करने पहुंचे ग्रामीण      |     सावरकर से जुड़े प्रश्न पर शिक्षक के निलंबन का विरोध, शिक्षक संघ ने सौंपा ज्ञापन     |     हैप्पी किड्ज प्ले स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम, नन्हे-मुन्नों ने दिखाई प्रतिभा     |     नागों की अदालत में नागों ने बताया काटने का कारण,गैरतगंज तहसील के सीहोरा खुर्द गांव में लगी नागों की अदालत      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811