Let’s travel together.

मोहन बोले- कांग्रेस ने देश को दुराचार में डाला, कभी संतों का सम्मान नहीं किया

0 60

भोपाल: भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस समारोह प्रदेश कार्यालय में मनाया गया। यहां मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव, बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और चुनाव प्रभारी महेंद्र सिंह ने ध्वजारोहण किया। इस मौके पर सीएम ने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और कमलनाथ पर निशाना साधा। डॉ मोहन यादव ने कहा कि हार से डर से दिग्विजय सिंह पैदल घूम रहे हैं। वहीं कमलनाथ ने तो मैदान ही छोड़ दिया है।

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि कांग्रेस ने देश को दुराचार में डाल दिया था, जबकि भारतीय जनता पार्टी जन कल्याणकारी काम कर रही है। डॉ मोहन यादव ने कहा कि कांग्रेस ने संतों का कभी सम्मान नहीं किया, जबकि भाजपा ने संतों को राज्यसभा भेजा है। सी एम यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में दुनिया आज भारत की तरफ देख रही है। नरेंद्र मोदी की सरकार महिलाओं, युवाओं, किसानों आदिवासियों, दलितों और समाज के शोषित पीड़ित वर्ग के उत्थान में लगातार काम कर रही है। सी एम डॉ मोहन यादव ने कहा कि आज हम चुनावों की चौखट पर खड़े हैं और हमें प्रधानमंत्री मोदी के कामों को घर घर तक पहुंचाना है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

विरासत के संरक्षण के लिए गांवों में नागरिकों से संवाद कर रहे आईएएस अंकित कुमार जैन     |     श्रीराम मंदिर: ‘चढ़ावा चोरी कांड’ से उपजे चार नरेटिव ! -अजय बोकिल      |     उत्कृष्ट विद्यालय गैरतगंज में साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित     |     स्व.बाबूलाल गौर महाविद्यालय में आयोजित ‘पर्यटन और होटल प्रबंधन में रोज़गार अवसर ‘विषय पर विचार गोष्ठी आयोजित     |     भोपाल में फायर सेफ्टी पर सख्ती, 10 हाईराइज इमारतों और 39 कोचिंग संस्थानों को नोटिस     |     सांची विधायक के निवास के पास जनता परेशान, पुलिया की मांग को लेकर नागरिकों ने नपा अध्यक्ष के सामने जताई नाराजगी     |     गोंडवाना की वीरांगना महारानी दुर्गावती मडावी का बलिदान दिवस श्रद्धा एवं गौरव के साथ मनाया गया     |     विरासत के संरक्षण के लिए गांवों में नागरिकों से संवाद कर रहे आईएएस अंकित कुमार जैन     |     श्रीराम लला प्रतिष्ठा एवं हनुमत पुनः प्रतिष्ठा     |     साइबर अपराधों पर रोक के लिए पुलिस का बड़ा जागरूकता अभियान शुरू     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811