शरद शर्मा बेगमगंज रायसेन
एसडीएम सौरभ मिश्रा वैसे तो हमेशा लोगों की मदद करने के लिए तत्पर रहते हैं लेकिन आज उन्होंने ने एक बार फिर मानवता की मिशाल पेश की है।
नया बस स्टैंड पर एक 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला बस स्टैंड पर बैठी हुई थी। जिसकी जानकारी पत्रकार शरद शर्मा, नरेंद्र यादव, विशाल सिंह शिल्पी, अंकुर श्रीवास्तव को लगी तो तत्काल एसडीएम सौरभ मिश्रा को जानकारी दी। एसडीएम घर पर पूजा कर रहे थे तो वह पूजा छोड़कर बस स्टैंड पहुंचे और वृद्ध महिला को फलहार कराकर महिला से जानकारी जिसके उपरांत महिला बाल विकास सुपरवाइजरों को बुलाकर संबंधित महिला के परिवार की जानकारी लगानें और महिला की देखभाल करने निर्देशित किया। और तत्काल महिला को उपस्थित समाजसेवियों द्वारा एसडीएम की गाड़ी अपनी गाड़ी में बैठाकर सिविल अस्पताल भेजा और डाक्टरों से स्वास्थ्य परिक्षण कराकर भर्ती कराया।

जानकारी के अनुसार महिला गिरजा बाई पति स्व मोहन उम्र करीब 70 वर्ष निवासी उदका लोगों ने बताया कि उक्त महिला के तीन लड़के हैं दिलीप, मोहन और एक अन्य, महिला का एक लड़का भोपाल में काम करता है और एक हरियाणा मे काम करता है। वृद्ध महिला को उसका पुत्र और बहु उसे दो दिन पहले बस स्टैंड पर छोड़कर चले गए। जिसकी तबीयत खराब हो गई थी तो यहां उपस्थित लोगों ने महिला को देखकर पत्रकारों को सूचना दी।
इस संबंध में एसडीएम सौरभ मिश्रा ने बताया कि समाज सेवियों से जानकारी लगी की एक वृद्ध महिला को उसके परिजन बस स्टैंड छोड़कर गए हैं जो कि ग्राम उदका निवासी गिरजा बाई पति मोहन हैं जिसे अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया है और परिजनों की जानकारी लगा रहे हैं।