Let’s travel together.

शिवपुरी में नवाचार: ट्रेनिंग लेने वाले मतदानकर्मियों का होगा ऑनलाइन टेस्ट, एप बनाया गया

0 154

– मतदान प्रक्रिया को आसान बनाएगा तैयार किया गया प्रश्रावली एप

– हर विधानसभा क्षेत्र में होगा प्रशिक्षण इसकेउपरांत ऑनलाइन टेस्ट लेंगे

 रंजीत गुप्ता शिवपुरी

शिवपुरी में जिला प्रशासन ने मतदान कर्मियों को चुनाव संबंधी प्रशिक्षण सही तरीके से ज्ञात हो इसके लिए एक नया एप तैयार किया है। इसके एप के जरिए मतदानकर्मियों का टेस्ट होगा। इस एप के माध्यम से मतदान दल में शामिल कर्मचारी पहली बार ऑनलाइन टेस्ट देंगे। इतना ही नहीं इस एप में 75 ऐसे प्रश्रों का समावेश किया गया है। जो चुनाव के दौरान मतदान प्रक्रिया को सरल और सटीक बनाने में स्थाई रूप से नोट्स का काम भी करेंगे। प्रदेशभर में इस तरह के एप से प्रशिक्षण टेस्ट और जानकारी उपलब्ध कराने का यह नवाचार सिर्फ शिवपुरी में किया जा रहा है जो एक बड़ी उपलब्धि है।
शिवपुरी जिले में लोकसभा चुनाव 7 मई को होने हैं और चुनाव की तैयारियों में प्रशासनिक अमला जुटा हुआ है। 3 अप्रैल से 6 अप्रैल तक विभिन्न विधानसभा मुख्यालयों पर मतदान दलों में शामिल करीब 8500 कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया जाना है। उससे पहले प्रशिक्षण के नोडल अधिकारी व सीईओ जिला पंचायत उमराव सिंह मरावी के निर्देशन में एक नवाचार होने जा रहा है। जिला पंचायत के सीईओ और नोडल अधिकारी चुनाव प्रशिक्षण उमराव सिंह मरावी ने कहा कि शिवपुरी जिले में मतदान कर्मियों का प्रथम चरण का प्रशिक्षण बुधवार से शुरू होने जा रहा है। पहली बार हम एप के जरिए प्रशिक्षण उपरांत ऑनलाइन टेस्ट लेंगे जिसका परिणाम भी तत्काल मोबाइल पर ही मिलेगा। साथ ही मतदान प्रक्रिया से जुड़े सभी प्रश्रों के सही उत्तर भी मतदानकर्मी कभी भी इस लिंक के जरिये देख सकेंगे। इससे उन्हें मतदान प्रक्रिया की बारीकियों को समझने में मदद मिलेगी और वे और अधिक दक्ष होंगे।

एप में शामिल किए गए 75 प्रश्न-

जहां शासकीय हाई स्कूल नारही के प्राचार्य व विधानसभा स्तरीय मास्टर ट्रेनर सुनील कुमार चौरसिया ने एक अनोखा एप तैयार किया है। जिसके ओर से मतदान दल में शामिल कर्मचारी पहली बार ऑनलाइन टेस्ट देंगे। इतना ही नहीं इस एप में 75 ऐसे प्रश्रों का समावेश किया गया है। जो चुनाव के दौरान मतदान प्रक्रिया को सरल और सटीक बनाने में स्थाई रूप से नोट्स का काम भी करेंगे। प्रदेशभर में इस तरह के एप से प्रशिक्षण टेस्ट और जानकारी उपलब्ध कराने का यह नवाचार सिर्फ शिवपुरी में किया जा रहा है जो एक बड़ी उपलब्धि है।

परिणाम भी तुरंत मिलेगा-

इस एप को तैयार करने वाले प्राचार्य चौरसिया ने बताया कि 3 अप्रैल से दो पालियों में होने वाले प्रशिक्षण के दौरान आखिरी के आधे घंटे में प्रशिक्षणार्थियों के मोबाइल पर एप की लिंक भेजी जाएगी और प्रविष्टि करते ही 75 प्रश्रों की प्रश्रावली स्क्रीन पर दिखाई देगी जिसमें पूरी मतदान प्रक्रिया से संबंधित सवाल शामिल किए गए हैं। प्रत्येक प्रश्र के चार उत्तर होंगे जिनमें से प्रशिक्षणार्थी एक जबाव को चुनेगा और अंत में सबमिट करते ही परिणाम मोबाइल की स्क्रीन पर आ जाएगा कि उसे 75 में से कितने अंक मिले। इतना ही नहीं सभी प्रशिक्षार्थियों में वह परिणाम के आधार पर किस स्थान पर रहा और मैरिट में आया है या नहीं यह भी दिख जाएगा। 3 अप्रैल से शुरू होने वाले प्रथम चरण के प्रशिक्षण में क्यूआर स्कैनर के माध्यम से प्रशिक्षणार्थियों का एक वाट्सएप ग्रुप भी तैयार होगा। साथ ही पहली बार हो रहे ऑनलाइन टेस्ट की पूरी जानकारी कंट्रोल सिस्टम पर रहेगी। परिणाम के साथ-साथ मैरिट सूची भी जारी होगी। जिसमें सबसे ज्यादा अंक लाने वाले प्रथम तीन प्रशिक्षणार्थियों को प्रशासन पुरस्कृत भी करेगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

डूब प्रभावित क्षेत्र के अवरुद्ध मार्गों पर पुल निर्माण की मांग, किसान नेताओं ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन     |     वीरांगना लक्ष्मीबाई के वंशज श्रीमंत योगेश राव जी का स्वागत     |     भोपाल जंगशन को मिलेगा भव्य रूप,मंदिर शैली की थीम पर विकसित करने की तैयारी     |     तेज रफ्तार XUV ने मचाई तबाही, बाइक सवार की मौत, एक ही परिवार के चार लोग घायल     |     टायर फटते ही अनियंत्रित हुआ ट्रक, चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा     |     शिवपुरी: जन चौपाल में गूंजे ‘बिजली विभाग चोर है’ के नारे, मंत्री ने अधिकारियों को लगाई फटकार     |     अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सोशल ग्रुप पार्श्वनाथ के सदस्यों  नेराजभवन में किया योग      |     रायपुर ग्रामीण पुलिस की बड़ी सरप्राइज चेकिंग कार्यवाही     |     मोहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक संपन्न     |     नो शैडो जोन में उमड़ा जनसैलाब, दोपहर 12 बजे कुछ पलों के लिए गायब हुई परछाई, सेल्फी लेने पहुंचे दूर-दूर से पर्यटक     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811