Let’s travel together.

15 वर्षीय बालिका को शादी का झांसा एवं अपहरण कर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को 20 वर्ष के कठोर कारावास

0 91

अर्थदण्ड से भी किया गया दंडित

रायसेन। न्यायालय अपर सत्र न्यायाधीश, तहसील गौहरगंज, जिला रायसेन द्वारा आरोपी/अभियुक्त‍ रोशन बेन को पुलिस थाना सतलापुर के मामले में दोषी पाते हुए धारा 363 भादवि में 3 वर्ष का कठोर कारावास, धारा 366 भादंसं में 5 वर्ष का कठोर कारावास, धारा 376(3) भादंसं में 20 वर्ष का कठोर कारावास एवं धारा 5l/6 पॉक्सो एक्ट में 20 वर्ष का कठोर कारावास से दंडित तथा कुल 9000 रूपये के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया ।

इस मामले में मध्यप्रदेश राज्य की ओर से विशेष लोक अभियोजक श्री अनिल कुमार तिवारी, तहसील गौहरगंज जिला रायसेन ने पैरवी की।

01 जनवरी 23 को फरियादिया द्वारा थाना सतलापुर में रिपोर्ट दर्ज कराई कि सुबह वह व उसका पति कंपनी में काम करने चले गये थे कंपनी से डियूटी कर रात में घर आए, तो बड़ी लड़की ने बताया कि अभियोक्त्री सुबह 11 बजे भोजपुर मंदिर जाने का बोलकर गई थी जो वापस नहीं आई, तलाश करने पर नहीं मिली, उसकी लड़की को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला फुसलाकर भगा ले गया है जिस पर से अपराध पंजीबद्ध किया गया। विवेचना के दौरान लगभग 23 दिन बाद अभियोक्त्री को मकरोनिया नई बस्ती सागर स्थित अभियुक्त के घर से दस्तयाब किया गया। अभियोक्त्री ने अभियुक्त रोशन बैन द्वारा गलत काम करना बताया। अनुसंधान पूर्ण कर पुलिस ने अभियोग पत्र माननीय न्यायालय में प्रस्तु्त किया। न्यायालयीन कथनों में आये तथ्यों तथा वैज्ञानिक चिकित्सी‍य साक्ष्य से अभियुक्तो के विरूद्ध मामले को संदेह से परे प्रमाणित पाते हुए अभियुक्ती रोशन बेन को  न्यायालय द्वारा दोषसिद्ध किया गया।

न्यूज़ सोर्स- श्रीमती शारदा शाक्य मीडिया प्रभारी जिला रायसेन मप्र

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सेवा भारती छात्रावास से निकली विभाजन स्मृति रैली , भारत माता की आरती कर दिया एकता का संदेश     |     कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को सावरकर मानहानि मामले में सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत     |     स्वस्थ एवं विकसित भारत के निर्माण में सभी दें योगदान : उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने हर घर तिरंगा अभियान में अपने घर में फहराया तिरंगा     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने जिला अभिभाषक संघ के पदाधिकारियों को दिलाई की शपथ     |     हरियाली कलश यात्रा के साथ नवांकुर सखी कार्यक्रम सम्पन्न     |     हर घर तिरंगा अभियान के तहत कुंडा में निकाली गई तिरंगा यात्रा     |     सरदारपुर में देशभक्ति के नारों के साथ धूमधाम से निकली भव्य तिरंगा यात्रा     |     क्या बुजुर्गों के प्रति बढ़ता निष्ठुर भाव कल का ‘न्यू नाॅर्मल’ है? -अजय बोकिल      |     जिले भर में निकलीं भव्य तिरंगा रैलियां, मातृशक्ति ने की अगुवाई      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811