Let’s travel together.

टायर फटते ही अनियंत्रित हुआ ट्रक, चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

0 6

आमखेड़ा में सांची तहसील कार्यालय के सामने हाईवे से नीचे उतरा ट्रक, जनहानि नहीं

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन

भोपाल-विदिशा स्टेट हाईवे-18 पर आमखेड़ा स्थित सांची तहसील कार्यालय के सामने एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। विदिशा से भोपाल की ओर जा रहा एक ट्रक अचानक टायर फटने के कारण अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतर गया। हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई, जिससे लोगों ने राहत की सांस ली।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार चलते ट्रक का अचानक टायर फट गया, जिससे चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा। टायर फटने के साथ ही ट्रक के अगले पहिए भी क्षतिग्रस्त होकर टूट गए। हालांकि चालक ने धैर्य और सूझबूझ का परिचय देते हुए वाहन को संभाल लिया, जिससे ट्रक पलटने से बच गया।

घटना के समय हाईवे पर यातायात सामान्य रूप से चल रहा था। यदि ट्रक पलट जाता या किसी अन्य वाहन को अपनी चपेट में ले लेता तो बड़ा हादसा हो सकता था। सौभाग्य से ट्रक की टक्कर किसी अन्य वाहन से नहीं हुई और कोई व्यक्ति घायल नहीं हुआ।

नेशनल हाईवे-146 पर बढ़ रहा हादसों का खतरा

स्थानीय लोगों का कहना है कि नेशनल हाईवे-146 (भोपाल-विदिशा-सागर मार्ग) पर आए दिन सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं। सुरक्षा व्यवस्था के अभाव में यह मार्ग दुर्घटनाओं का केंद्र बनता जा रहा है। वाहन चालकों और ग्रामीणों के अनुसार हाईवे पर कई स्थानों पर सड़क क्षतिग्रस्त है, पर्याप्त स्ट्रीट लाइट नहीं हैं और आवश्यक चेतावनी संकेतकों का भी अभाव है।

रात्रि के समय अंधेरा होने से मोड़, गड्ढे और अन्य बाधाएं समय रहते दिखाई नहीं देतीं, जिससे दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ जाती है। वहीं कई महत्वपूर्ण चौराहों पर ट्रैफिक सिग्नल, रंबल स्ट्रिप्स और रिफ्लेक्टर भी नहीं लगाए गए हैं। हाल के दिनों में हुई कई दुर्घटनाओं ने हाईवे की बदहाल सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल दी है।

सुरक्षा इंतजाम बढ़ाने की मांग

स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन और संबंधित विभाग से हाईवे पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने, क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत कराने, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था करने तथा आवश्यक यातायात संकेतक लगाने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की दुर्घटनाओं को रोका जा सके।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

डूब प्रभावित क्षेत्र के अवरुद्ध मार्गों पर पुल निर्माण की मांग, किसान नेताओं ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन     |     वीरांगना लक्ष्मीबाई के वंशज श्रीमंत योगेश राव जी का स्वागत     |     भोपाल जंगशन को मिलेगा भव्य रूप,मंदिर शैली की थीम पर विकसित करने की तैयारी     |     तेज रफ्तार XUV ने मचाई तबाही, बाइक सवार की मौत, एक ही परिवार के चार लोग घायल     |     टायर फटते ही अनियंत्रित हुआ ट्रक, चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा     |     शिवपुरी: जन चौपाल में गूंजे ‘बिजली विभाग चोर है’ के नारे, मंत्री ने अधिकारियों को लगाई फटकार     |     अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सोशल ग्रुप पार्श्वनाथ के सदस्यों  नेराजभवन में किया योग      |     रायपुर ग्रामीण पुलिस की बड़ी सरप्राइज चेकिंग कार्यवाही     |     मोहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक संपन्न     |     नो शैडो जोन में उमड़ा जनसैलाब, दोपहर 12 बजे कुछ पलों के लिए गायब हुई परछाई, सेल्फी लेने पहुंचे दूर-दूर से पर्यटक     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811