Let’s travel together.

तेज रफ्तार XUV ने मचाई तबाही, बाइक सवार की मौत, एक ही परिवार के चार लोग घायल

0 8

बाइक को टक्कर मारने के बाद सड़क किनारे खड़ी ईको कार में घुसी XUV, चालक वाहन छोड़कर फरार

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन

सांची-रायसेन मार्ग पर  तेज रफ्तार और लापरवाही से चल रही एक XUV-300 ने ऐसा कहर बरपाया कि सड़क पर अफरा-तफरी मच गई। त्रिमूर्ति चौराहे के आगे चौकसे मैरिज गार्डन के सामने हुए इस भीषण हादसे में एक बाइक सवार की मौत हो गई, जबकि एक ही परिवार के चार सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद आरोपी चालक वाहन मौके पर छोड़कर फरार हो गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम ग्यारसाबाद निवासी 19 वर्षीय नितिन मीणा अपने पिता राजाराम मीणा, माता संगीता बाई, चाचा माधव सिंह मीणा, भाई जतिन मीणा और पांच वर्षीय श्रेयांश के साथ भोपाल से इलाज कराकर लौट रहे थे। सलामतपुर के पास रिश्तेदार के घर के सामने उन्होंने अपनी ईको कार सड़क किनारे खड़ी की थी।

इसी दौरान सफेद रंग की XUV-300 (क्रमांक MP 04 ZJ 0966) तेज गति से वहां पहुंची और सामने से आ रहे सीटी-100 मोटरसाइकिल सवार सलामतपुर निवासी अब्दुल्ला पिता पीरखां (45) को जोरदार टक्कर मार दी। बाइक को टक्कर मारने के बाद भी वाहन चालक नियंत्रण नहीं रख सका और सड़क किनारे खड़ी ईको कार में जा घुसा।

उपचार के दौरान तोड़ा दम

हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए बाइक सवार अब्दुल्ला को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी भीषण थी कि मोटरसाइकिल कई फीट दूर जा गिरी। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों में दहशत फैल गई।

परिवार के चार सदस्य घायल

दुर्घटना में ईको कार के पास मौजूद माधव सिंह मीणा, राजाराम मीणा, संगीता बाई और जतिन मीणा घायल हो गए। वहीं नितिन मीणा और पांच वर्षीय श्रेयांश बाल-बाल बच गए। टक्कर की तीव्रता से ईको कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

वाहन छोड़कर फरार हुआ चालक

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के बाद आरोपी चालक मौके पर रुका तक नहीं और अपनी XUV-300 छोड़कर फरार हो गया।

बेलगाम रफ्तार बनी मौत का कारण

इस हादसे ने एक बार फिर हाईवे पर तेज रफ्तार और लापरवाह ड्राइविंग के खतरनाक परिणामों को उजागर कर दिया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सांची-रायसेन मार्ग पर लगातार बढ़ती दुर्घटनाओं को देखते हुए प्रभावी यातायात नियंत्रण और नियमित निगरानी की आवश्यकता है, ताकि भविष्य में ऐसे हादसों को रोका जा सके।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

डूब प्रभावित क्षेत्र के अवरुद्ध मार्गों पर पुल निर्माण की मांग, किसान नेताओं ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन     |     वीरांगना लक्ष्मीबाई के वंशज श्रीमंत योगेश राव जी का स्वागत     |     भोपाल जंगशन को मिलेगा भव्य रूप,मंदिर शैली की थीम पर विकसित करने की तैयारी     |     तेज रफ्तार XUV ने मचाई तबाही, बाइक सवार की मौत, एक ही परिवार के चार लोग घायल     |     टायर फटते ही अनियंत्रित हुआ ट्रक, चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा     |     शिवपुरी: जन चौपाल में गूंजे ‘बिजली विभाग चोर है’ के नारे, मंत्री ने अधिकारियों को लगाई फटकार     |     अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सोशल ग्रुप पार्श्वनाथ के सदस्यों  नेराजभवन में किया योग      |     रायपुर ग्रामीण पुलिस की बड़ी सरप्राइज चेकिंग कार्यवाही     |     मोहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक संपन्न     |     नो शैडो जोन में उमड़ा जनसैलाब, दोपहर 12 बजे कुछ पलों के लिए गायब हुई परछाई, सेल्फी लेने पहुंचे दूर-दूर से पर्यटक     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811