Let’s travel together.

शिवपुरी: जन चौपाल में गूंजे ‘बिजली विभाग चोर है’ के नारे, मंत्री ने अधिकारियों को लगाई फटकार

0 13

– वीरा गांव के ग्रामीणों का ऊर्जा मंत्री के सामने प्रदर्शन, टूटे तार न जोड़ने पर जताई नाराजगी

– जन चौपाल में फूटा बिजली विभाग के खिलाफ गुस्सा

रंजीत गुप्ता शिवपुरी 

शिवपुरी जिले के खोड़ स्थित धाय महादेव मंदिर परिसर में जन चौपाल में बिजली विभाग की लापरवाही को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। जिले के प्रभारी मंत्री एवं प्रदेश की ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर के सामने वीरा गांव के ग्रामीणों ने “बिजली विभाग चोर है” के नारे लगाकर विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए।

अपने विभाग की समस्या सामने आकर ही चौंक गए मंत्री जी-

ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर जिले के दौरे पर थे। उन्होंने लोगों की समस्याएं सुनने के लिए लगभग दो घंटे तक जन चौपाल लगाई। इस दौरान बिजली, सड़क, सीमांकन, हैंडपंप और पेंशन से जुड़ी करीब 200 शिकायतें प्राप्त हुईं।

ग्रामीणों ने लगाया आरोप बिजली के तार खेतों में टूटे पड़े हैं

जन चौपाल में वीरा गांव के ग्रामीणों ने बताया कि गांव में कई बिजली के खंभे और तार टूटकर खेतों में पड़े हुए हैं। कई बार शिकायत करने के बावजूद बिजली कंपनी ने कोई कार्रवाई नहीं की। ग्रामीणों ने बारिश के मौसम में दुर्घटना की आशंका जताते हुए तत्काल समाधान की मांग की। ग्रामीणों का कहना था कि लापरवाही के चलते किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है।

तार जोड़ने के पैसे महंगे जाने का आरोप लगाया-

ग्रामीण सुखेंद्र राय ने आरोप लगाया कि शासकीय कार्य के लिए विभाग के कर्मचारियों ने उनके घर का तार काट दिया था। जोड़ने के लिए पहले पिता से 1500 रुपए लिए गए। अब 21 दिन से तार टूटा पड़ा है और दोबारा जोड़ने के लिए 3 हजार रुपए मांगे जा रहे हैं। इस तरह की वसूली से ग्रामीणों में भारी आक्रोश है।

ऊर्जा मंत्री ने मौजूद अधिकारियों को फटकार लगाई-

ग्रामीणों की नाराजगी और आरोपों को गंभीरता से लेते हुए ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने मौके पर मौजूद बिजली कंपनी के अधिकारियों को फटकार लगाई। उन्होंने तत्काल समस्या के निराकरण के निर्देश दिए और कहा कि कार्रवाई की रिपोर्ट सीधे उन्हें प्रस्तुत की जाए। जन चौपाल से पहले मंत्री ने परिसर में पौधारोपण किया। इसके बाद हितग्राहियों को विभिन्न शासकीय योजनाओं के प्रमाण पत्र वितरित किए। सांदीपनि विद्यालय गणेशखेड़ा की छात्राओं को निःशुल्क साइकिलें देकर उनका उत्साहवर्धन भी किया। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि समय पर कार्रवाई नहीं हुई तो वे उग्र आंदोलन करेंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

डूब प्रभावित क्षेत्र के अवरुद्ध मार्गों पर पुल निर्माण की मांग, किसान नेताओं ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन     |     वीरांगना लक्ष्मीबाई के वंशज श्रीमंत योगेश राव जी का स्वागत     |     भोपाल जंगशन को मिलेगा भव्य रूप,मंदिर शैली की थीम पर विकसित करने की तैयारी     |     तेज रफ्तार XUV ने मचाई तबाही, बाइक सवार की मौत, एक ही परिवार के चार लोग घायल     |     टायर फटते ही अनियंत्रित हुआ ट्रक, चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा     |     शिवपुरी: जन चौपाल में गूंजे ‘बिजली विभाग चोर है’ के नारे, मंत्री ने अधिकारियों को लगाई फटकार     |     अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सोशल ग्रुप पार्श्वनाथ के सदस्यों  नेराजभवन में किया योग      |     रायपुर ग्रामीण पुलिस की बड़ी सरप्राइज चेकिंग कार्यवाही     |     मोहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक संपन्न     |     नो शैडो जोन में उमड़ा जनसैलाब, दोपहर 12 बजे कुछ पलों के लिए गायब हुई परछाई, सेल्फी लेने पहुंचे दूर-दूर से पर्यटक     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811