Let’s travel together.

महाकालेश्वर मन्दिर में शयन आरती के लिए पैसे लेने के प्रकरण में मन्दिर की निजी सुरक्षा एजेंसी क्रिस्टल के 2 गार्डों पर महाकाल थाने में आपराधिक प्रकरण दर्ज

0 100

उज्जैन । श्री महाकालेश्वर मन्दिर में शयन आरती के लिए पैसे लेने के प्रकरण में मन्दिर की निजी सुरक्षा एजेंसी क्रिस्टल के 2 गार्डों पर महाकाल थाने में आपराधिक प्रकरण दर्ज किया गया है। छत्तीसगढ़ के भिलाई निवासी तुलेश्वरी साहू ने बताया कि वे अपनी दीदी जानकी और अन्य परिवार के लोगों के साथ महाकाल मन्दिर दर्शन के लिए आई थीं। गत 1 अप्रैल की रात्रि 10 बजे श्री महाकालेश्वर मन्दिर में भगवान महाकाल की शयन आरती के लिए मन्दिर के सुरक्षा गार्ड सुनील शर्मा और पंकज कारपेंटर ने शयन आरती करवाने के लिए 500-500 रुपए की राशि ली, उन्होंने बताया कि दोनों सुरक्षा गार्ड ने शयन आरती दर्शन के नाम पर मेरे साथ 1 हजार रुपए की धोखाधड़ी की। शिकायतकर्ता तुलेश्वरी साहू की शिकायत पर थाना महाकाल में भारतीय दंड संहिता 1860 के अन्तर्गत धारा 420 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया।
प्रशासक ने सुरक्षा कंपनी क्रिस्टल को दिया नोटिस
श्री महाकालेश्वर मन्दिर प्रशासक और मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत मृणाल मीना ने शयन आरती के नाम पर श्रद्धालुओं से पैसे लेने के प्रकरण में सुरक्षा कंपनी क्रिस्टल को कारण बताओ नोटिस जारी कर 3 दिन में जवाब तलब किया है। सीईओ श्री मीना ने बताया कि श्रद्धालुओं से पैसे लेने के प्रकरण में दोनों सुरक्षा गार्डों को पद से पृथक करने की कार्यवाही भी की गई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सांची में श्री शीतलनाथ दिगंबर जैन मंदिर में पर्युषण पर्व की धूम     |     सांची ओवरब्रिज में जगह-जगह गड्ढे, बारिश का पानी भी भराया     |     यूपीआई पर एमडीआर लोगों की ‘भुगतान स्वतंत्रता’ का हरण तो नहीं? -अजय बोकिल     |     देहरी खेड़ापति हनुमान मंदिर में आज मनाई जाएगी राधारानी जन्माष्टमी     |     रायसेन दरगाह शरीफ पर उर्स की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने की बैठक     |     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर नगर परिषद, जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान     |     राधा अष्टमी पर श्रीजी मंदिर में गूंजेंगे राधा-कृष्ण के भजन, प्राकट्य महोत्सव पर भजन संध्या का आयोजन     |     मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत एसडीएम ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं,विभिन्न संस्थाओं का किया निरीक्षण     |     जिला पंचायत उपचुनाव, लक्ष्मण सिंह लोधी तीर कमान और पूजा चौकसे दो पत्ती चुनाव चिन्ह लेकर उतरे चुनाव मैदान में      |     मंडीदीप रेलवे लाइन पर अज्ञात व्यक्ति गंभीर रूप से घायल मिला, सिर में लगी चोट     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811