Let’s travel together.

डूब प्रभावित क्षेत्र के अवरुद्ध मार्गों पर पुल निर्माण की मांग, किसान नेताओं ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

0 88

शरद शर्मा बेगमगंज रायसेन 

बीना बहुउद्देशीय परियोजना से प्रभावित क्षेत्र में जलभराव के कारण अवरुद्ध होने वाले मार्गों पर पुल एवं पुलियों के निर्माण की मांग को लेकर किसान नेताओं ने सोमवार को बेगमगंज एसडीएम सौरभ मिश्रा को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया कि परियोजना के जलभराव से कई गांवों का संपर्क प्रभावित होने की आशंका है, जिससे किसानों, विद्यार्थियों एवं आम नागरिकों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।

किसान नेताओं ने मांग की कि जिन मार्गों के डूब क्षेत्र में आने की संभावना है, वहां समय रहते मजबूत पुल एवं पुलियों का निर्माण कराया जाए, ताकि बरसात के दौरान लोगों का संपर्क न टूटे और ग्रामीणों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। उन्होंने बताया कि क्षेत्र के अनेक गांवों की आजीविका खेती पर निर्भर है और मार्ग बाधित होने से कृषि कार्य, फसल परिवहन, शिक्षा एवं स्वास्थ्य सेवाएं भी प्रभावित होंगी।

किसान प्रतिनिधियों ने प्रशासन से परियोजना से प्रभावित सभी मार्गों का सर्वे कराकर आवश्यक स्थानों पर शीघ्र निर्माण कार्य शुरू कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि यदि समय रहते उचित व्यवस्था नहीं की गई तो ग्रामीणों को गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ेगा।

एसडीएम सौरभ मिश्रा ने किसान नेताओं को आश्वस्त किया कि उनकी मांगों को संबंधित विभाग एवं शासन स्तर पर भेजकर आवश्यक कार्रवाई कराई जाएगी।

इस अवसर पर किसान नेता भरत पटेल, रामस्वरूप महाराज, लक्ष्मीनारायण चौरसिया, एलएन किसान, मनीष चौरसिया, अनवर अली, शादाब हुसैन, अकरम बेग, अतहर अली, टीकाराम कुशवाहा, शोएब अली सहित बड़ी संख्या में किसान एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

आचार्य श्री समय सागर महाराज से लिया सागर समाज ने आशीर्वाद     |     चाकू की नोक पर श्रमिक से लूटपाट,हिस्ट्रीशीटर सहित तीन गिरफ्तार     |     शराब परिवहन करते वाईक सहित दो गिरफ्तार     |     राजनीतिक ताकत बन रहे युवा किसी का सियासी टूल न बन जाएं.. अजय बोकिल      |     नवनियुक्त एल्डरमैन ने भोपाल पहुंचकर किया मंत्री का आभार व्यक्त,मंत्री ने सभी एल्डरमैन का स्वागत कर दी बधाई     |     गुरुकुल महिला महाविद्यालय का ‘दीक्षारंभ समारोह     |     छत्तीसगढ़ में औषधीय खेती की बड़ी क्रांति,वन मंत्री और विधायक ने 228 हितग्राहियों को बांटे एक करोड़ से अधिक के अग्रिम चेक     |     श्मशान घाट न होने से बरसते पानी में अंतिम संस्कार के लिए मजबूर ग्रामीण     |     यात्री बसों में भारी किराया वृद्धि के विरोध में जेनजी सड़कों पर, रैली निकालकर एसडीएम को दिया ज्ञापन     |     खिलाड़ियों और छात्रों ने खेल मैदान को लेकर दिया ज्ञापन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811