Let’s travel together.

मेडिकल की पढ़ाई करने यूक्रेन गया शिवपुरी का छात्र युद्ध में फंसा, वीडियो जारी कर मांग रहा है मदद

0 1,143

– यूक्रेन में फंसे छात्र के परिवारजनों ने भी केंद्र और राज्य सरकार से लगाई मदद की गुहार

– छात्र ने वीडियो के जरिए सरकार से की मदद की अपील

शिवपुरी से रंजीत गुप्ता

मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले का एक छात्र जो मेडिकल की पढ़ाई करने के लिए यूक्रेन गया था वहां पर युद्ध के हालातों के बीच फंस गया है। युद्ध के हालातों के बीच फंसे मेडिकल छात्र वहां बंकर में रहकर अपनी जान बचा रहा है और इसी बीच छात्र ने एक वीडियो जारी करके केंद्र की मोदी सरकार से मदद की गुहार लगाई है।


शिवपुरी जिले के रहने वाले मेडिकल कॉलेज के छात्र हिमांशु राज मौर्य जो कि यूक्रेन में रहकर एमबीबीएस की पढ़ाई खर्की मेडिकल यूनिवर्सिटी से कर रहा है उसने वीडियो के जरिए सरकार से अपील करते हुए जल्द वहां से निकालने को कहा है। हिमांशु के पिता मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के निवासियों और वर्तमान में श्योपुर जिले में जेलर के रूप में पदस्थ है। हिमांशु के पिता वीएस मौर्य शयोपुर जिले के जेलर हैं और उनकी मां शिवपुरी कलेक्ट्रेट में पदस्थ है।
यूक्रेन में फंसे हिमांशु के द्वारा जारी किए वीडियो के बाद परिजन काफी चिंतित हैं।
वीडियो के जरिए हिमांशु ने अपने दोस्त के साथ बताया है कि वह यहां फंस गया हैं।
वहीं यूक्रेन में फंसे छात्र हिमांशु की माँ माया मौर्य जो शिवपुरी में रहती है। उन्होंने बताया है कि वह काफी चिंतित हैं और उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार से मदद की गुहार लगाई है।

बाइट -माया मोर्य हिमांशु की मां

Leave A Reply

Your email address will not be published.

रायसेन में निकला गणेश प्रतिमाओं का भव्य चल समारोह, झिलमिलाती झांकियों ने मोहा मन     |     मक्का के खेत की मेड़ पर मिला जिंदा नवजात, रोने की आवाज सुनकर लोगों ने दी पुलिस को सूचना     |     5 डे बैंकिंग की माँग को लेकर UFBU के आह्वान पर शिवपुरी में सैकड़ों बैंकर्स ने किया जोरदार प्रदर्शन     |     बरेली में गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान दो समितियों में विवाद, चले लाठी-डंडे     |     मानवता का महापर्व विशाल रक्तदान शिविर संत निरंकारी सत्संग भवन में शनिवार को होगा आयोजित     |     साँची विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. विमलेन्द्र कुमार ने किया सतधारा स्तूप और जम्बूद्वीप पार्क का भ्रमण     |     ब्रेक फेल होने से खाई में जा गिरा मिनी ट्रक, बालमपुर घाटी में टला बड़ा हादसा     |     पीजी कॉलेज में एनएसएस स्थापना दिवस पर उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित     |     नर्सिंग विद्यार्थियों ने परीक्षा परिणाम जारी होने पर उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल का जताया आभार     |     बैंक ग्राहकों के लिए जरूरी सूचना: रविवार 27 सितंबर को खुली रहेंगी SBI शाखाएं     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811