Let’s travel together.

पांच आतिशबाजी गोदामों पर छापामार कार्यवाही,गोदाम सील

0 167

शिवपुरी से रंजीत गुप्ता

कलेक्टर श्री अक्षय कुमार सिंह के निर्देशानुसार अनुविभागीय अधिकारी श्री गणेश जायसवाल द्वारा शिवपुरी अनुभाग अंतर्गत आतिशबाजी गोदामों पर छापामार कार्यवाही की गई। इस कार्यवाही में तहसीलदार शिवपुरी श्री नरेश चन्द्र गुप्ता द्वारा सात आतिशबाजी लायसेंस धारियों के गोदामों की जांच की गई। जिनमें से पांच आतिशबाजी गोदामों को आयुध अधिनियम के अनुसार न पाये जाने पर शील्ड करने की कार्यवाही की गई।
शील्ड करने वाले गोदामों में फर्म मालिक मनीष कुमार अग्रवाल निवासी बड़ा बाजार पुरानी शिवपुरी, नवोदित खंडेलवाल निवासी सदर बाजार शिवपुरी, श्री प्रतीक खण्डेलवाल निवासी सदर बाजार शिवपुरी, श्री दीपक कुमार अग्रवाल निवासी बडा बाजार पुरानी शिवपुरी, श्री मनोज कुमार जैन निवासी कोर्ट रोड शिवपुरी तथा फर्म मालिक विनोद कोली एवं इब्राहिम खान पर कोई आतिशबाजी नही पायी गई।


इस मौके पर तहसीलदार शिवपुरी श्री नरेश चन्द्र गुप्ता, नायब तहसीलदार श्री आशीष यशवाल, नायब तहसीलदार सुश्री पूजा यादव, कोतवाली थाना प्रभारी श्री सुनील कुमार खेमरिया, देहात थाना प्रभारी श्री विकास यादव, राजस्व निरीक्षक श्री नीतेन्द्र श्रीवास्तव, पटवारी श्री रामवीर सिंह रावत, श्री आनंद यादव, श्री रवि प्रकाश लोधी, श्रीमती प्रिया शर्मा, आदि उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सिलवानी में सहकारी समिति के सेल्समैन की मौत, कार्यगत दबाव के आरोप; निष्पक्ष जांच की मांग     |     महंगाई के खिलाफ जनता की आवाज – 27 अगस्त को कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन     |     सरकारी कर्मचारियों की तरह सहकारी कर्मचारियों को भी मिले सम्मानजनक वेतन-भत्ते और प्रमोशन      |     त्यौहार से ठीक पहले शक्कर कडवी क्यों हुई ?     |     सोमनाथ में रही पुलिस की चाक चौबंद व्यवस्था,30 हजार से अधिक श्रद्धालुओं पहुंचे एक ही दिन     |     धरसीवा के बरबंदा में जन्मे स्वामी आत्मानंद जी की 37 वी पुण्यतिथि 27 अगस्त को     |     रक्षाबंधन को लेकर बाजारों में बढ़ी रौनक, राखी की दुकानों पर उमड़ी भीड़     |     सर्पदंश से किसान की मौत, सुल्तानगंज अस्पताल में इलाज की सुविधा पर उठे सवाल     |     बेगमगंज में हर्षोल्लास से मना ईद मिलादुन्नबी     |     नगरपरिषद बरेली के द्वारा 69.08 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमि पूजन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811