Let’s travel together.

शहर के हृदय स्थल प्रगति बाजार में लगा वाटर कूलर, नागरिकों को मिलेगा निशुल्क ठंडा पानी

0 235

-अपना घर आश्रम के अध्यक्ष रमेशचंद्र अग्रवाल के सौजन्य से लगा वाटर कूलर
-एसडीएम जयसवाल और भाजपा जिलाध्यक्ष बाथम ने किया शुभारम्भ

रंजीत गुप्ता

शिवपुरी शहर के हृदय स्थल प्रगति बाजार पुराना नाम हलबाई खाने में अब नागरिकों, राहगीरों, दुकानदारों और खरीददारों को ग्रीष्म ऋतु में पीने के लिए निशुल्क ठंडा जल मिलेेगा। इस हेतु अपना घर आश्रम के अध्यक्ष रमेशचंद्र अग्रवाल ने अपनी ओर से यहां वाटरकूलर की व्यवस्था शुरू करवाई है। उन्होंने अपने पिता की स्मृति में यह सुविधा जनहित में समर्पित की है। इस सेवा का शुभारंभ आज एसडीएम शिवपुरी गणेश जयसवाल और भाजपा जिलाध्यक्ष राजू बाथम ने किया। शहर के प्रमुख स्थानों पर क्षत्रिय समाज के जिलाध्यक्ष और ग्रामीण बैंक समाजसेवा समिति के समन्वयक एसकेएस चौहान ने पहल की और उनकी यह पहल अब रंग ला रही है।
इस मुहिम के मुख्य सूत्रधार एसकेएस चौहान ने विगत वर्ष शहर के प्रमुख 12 स्थानों पर दानवीरों तथा सामाजिक संस्थाओं के सहयोग से वाटरकूलर रखवाए थे। जिसका लोगों ने लाभ उठाया। यह मुहिम उन्होंने इस वर्ष भी जारी रखने का निर्णय लिया है और संकल्प लिया है कि इस बार 16 स्थानों पर वाटरकूलर लगाए जाएंगे। इसी कड़ी में आज प्रगति बाजार मेें वाटरकूलर की सेवाएं प्रारंभ की गई। जिसका शुभारंभ एसडीएम गणेश जयसवाल और भाजपा जिलाध्यक्ष राजू बाथम ने किया। इस अवसर पर श्री जयसवाल ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि सामाजिक जुडाव से हम एक दूसरे की समस्याओं को आसानी से हल कर सकते हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष श्री बाथम ने भी इस पहल की प्रशंसा की और कहा कि अन्य संस्थाओं और नागरिकों को भी इससे प्रेरणा लेकर जनहित के प्रकल्प शुरू करने चाहिए। इस अवसर पर उपस्थित प्रमुख लोगों में रमेशचंद्र अग्रवाल, एसकेएस चौहान, राजकुमार रघुवंशी, अजय खैमरिया, नीरज अग्रवाल, मुकेश चौहान राजीव श्रीवास्तव, कपिल गुप्ता, मोहन बंसल, सोहन बंसल, प्रकाश गोयल, मुकेश सोनी हरवीर सिंह चौहान दीपक गोयल सहित अनेक गणमान्य नागरिक शामिल थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

मेरा युवा भारत” के अनुभवात्मक शिक्षण कार्यक्रम के प्रथम दिवस पर युवाओं ने सरकारी भंडार गृह में समझी सार्वजनिक वितरण प्रणाली की जमीनी व्यवस्था     |     एक दिन की मजदूरी मांगने पर तलवार से हमला,गंभीर अवस्था में मजदूर रेफर     |     चिंगवाड़ा कला में बिजली विभाग द्वारा आयोजित समाधान शिविर ग्रामीणों के लिए बड़ी राहत बना     |     जापानी तकनीक की ई-स्कूटी पाकर खिले दिव्यांगजनों के चेहरे, 31 को मिला लाभ     |     जिंदा रहते बुजुर्ग ने कराई अपनी त्रयोदशी, कार्ड पर दर्द बयां कर बांटे निमंत्रण     |     असल ‘लीक’ तो नैतिक ईमानदारी और ऑन लाइन व्यवस्था में है…अजय बोकिल      |     सांची विकास खंड मुख्यालय सरकारी अधिकारी कर्मचारी आशियाना विहीन     |     कमापार गांव में आज लगेगा बिजली समस्या समाधान शिविर     |     एमपी टुडे की खबर का हुआ असर ,20 दिन से खराब हैंडपंप सुधरा, ग्रामीणों ने ली राहत की सांस     |     जनगणना कार्य में दीवानगंज संकुल ने रचा रिकॉर्ड, समय सीमा से पहले पूरा हुआ सर्वे कार्य     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811