Let’s travel together.

शिवपुरी में भारी बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने की समीक्षा, कलेकटर्स को दिए निर्देश

0 110

-अतिवृष्टि में प्रशासन द्वारा किये जा रहे बचाव कार्यों की समीक्षा की

– श्री सिंधिया ने वर्चुअल बैठक में हर जिला की परिस्थिति पर लिया अपडेट और जरूरी निर्देश जारी किए

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

शिवपुरी जिले सहित अंचल के इलाकों में दो दिन से भारी बारिश का दौर जारी है। शिवपुरी में स्थिति यह है कि जिले के कई निचले इलाकों और बस्तियों में जल भराव की स्थिति के कारण लोग परेशान हैं। बारिश के कारण निर्मित इस स्थिति को लेकर लोगों को राहत मिल सके इसके लिए केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने शिवपुरी कलेक्टर रविंद्र कुमार चौधरी सहित गुना, अशोकनगर, ग्वालियर के कलेक्टर से वर्चुअल बात की और जनता की हर संभव मदद के निर्देश दिए हैं। इधर दूसरी ओर शिवपुरी जिले में दो दिन से भारी बारिश के बीच कई जगह नदी, नाले उफान पर हैं। खासकर जिले में सिंध नदी उफान पर हंै। सिंध नदी पर बने मड़ीखेड़ा बांध के 6 गेट गुरुवार को भी खोले गए। एक दिन पहले भी बांध के गेट खोले गए थे।

सीएम मोहन यादव से बात की केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने–

मध्य प्रदेश में अतिवृष्टि ने राज्य के कई इलाकों को बुरी तरह से प्रभावित किया है। इसमें ग्वालियर चम्बल क्षेत्र में भी भारी बारिश का प्रभाव देखा जा रहा है। स्थिति को देखते हुए बुधवार को केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सुबह मुख्यमंत्री मोहन यादव से फ़ोन पर बात की और प्रदेश की स्थिति के बारे में जाना। इसी के साथ उन्होंने ग्वालियर चम्बल क्षेत्र में चल रहे रेस्क्यू कार्यों की भी जानकारी ली और हर संभव सहयोग का आश्वासन भी दिया।

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कलेक्टरों से की बात-

गुरुवार को मुख्यमंत्री मोहन यादव के साथ बातचीत के बाद केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने ग्वालियर, अशोकनगर, शिवपुरी और गुना के कलेक्टर के साथ वर्चुअल बैठक की और स्थिति की समीक्षा की। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने क्षेत्र में हुई हानि – व्यक्ति, पशु और फ़सल हानि की भी जानकारी ली और निर्देश दिए हर पीड़ित को राहत राशि मिलनी चाहिए। उन्होंने स्थिति बेहतर होने के बाद फसलों के सर्वे का भी निर्देश दिया। इसके अलावा श्री सिंधिया ने राज्य सरकार के मंत्री तुलसी सिलावट, प्रद्युमन सिंह तोमर और राकेश शुक्ल को क्षेत्र का दौरा करने का भी निर्देश दिया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने विजेता विद्यार्थियों को किया सम्मानित     |      हाईवे-18 का रेलवे ओवरब्रिज:13 साल में जर्जर हुआ करीब एक किमी लंबा पुल     |     महालक्ष्मी व्रत को लेकर तैयारियां तेज, घर-घर बन रहे मिट्टी के हाथी     |      स्कूल में बच्चों और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर जागरूकता कार्यक्रम     |     रायपुर में अ. भा. दिगंबर जैन युवक युवती परिचय सम्मेलन 29को     |     आंगनबाड़ी मिलन समारोह ग्राम सांकरा में धूमधाम से संपन्न     |     सेवा संकल्प अभियान में छात्रों का चित्रकला एवं भाषण का उत्कृष्ट प्रदर्शन     |     चरित्र शंका में पति बना हैवान, पत्नी और दो मासूम बेटों की मौत     |     मणिकर्णिका सम्मान से सम्मानित हुईं एवरेस्ट विजेता अंजना यादव     |     श्रीलक्ष्‍मीनारायण मंदिर में प्रतिष्ठित भव्‍य प्रतिमाएँ सामाजिक समरसता का दस्‍तावेज- पद्मश्री विजयदत्‍त श्रीधर     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811