Let’s travel together.

पुलिस ने चौपाल लगाकर ग्रामीणों को सड़क दुर्घटनाओं से बचने के बताए उपाय, बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण हुए शामिल

0 132

सलामतपुर रायसेन से अदनान खान की रिपोर्ट

बुधवार शाम 7 बजे के लगभग कस्बे में रायसेन यातायात प्रभारी ने ग्रामीणों को दुर्घटनाओं से बचने के उपाय बताए। कार्यक्रम सलामतपुर पुलिस द्वारा आयोजित किया गया था। यह कार्यक्रम द्वारकाधीश मंदिर तिराहे पर विडियो पीपीटी के माध्यम से बड़ी स्क्रीन पर ग्रामीणों को दिखाया व समझाया गया। सड़क दुर्घटना से बचने हेतु यातायात प्रभारी रायसेन दिनेश मर्सकुले ने रोड की सुरक्षित गति,
हेलमेट लगाना, सीट बेल्ट लगाने के फायदे व हेलमेट सीट बेल्ट नही लगाने के नुकसान से भी स्थानीय ग्रामीणों को अवगत कराया। कार्यक्रम में सलामतपुर थाना प्रभारी जीएस तोमर, एसआई राधेश्याम पटेल द्वारा भी ग्रामीणों को यातायात नियमों की जानकारी दी गई। इस दौरान सलामतपुर व आसपास क्षेत्रों के नगरवासी सहित अन्य राहगीर बढ़ी संख्या में सम्मिलित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

कुए पर रखी विद्युत मोटरें फिर चोरी, कार्रवाई की मांग को लेकर ग्रामीणों का थाना परिसर में धरना     |     बुनियादी सुविधाओं की मांग को लेकर मंडीदीप में शीतल सिटी के रहवासियों का फूटा गुस्सा     |     नेशनल हाइवे 45 भोपाल-जबलपुर किसानों ने लगाया जाम     |     17 अगस्त को निकलेगी ऐतिहासिक ‘मां माही शबरी कावड़ यात्रा’, 116 गांवों के हजारों श्रद्धालु होंगे शामिल, वृहद बैठक हुई संपन्न     |     बारिश में डूबी प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना की सड़क, 30 गांवों का संपर्क प्रभावित     |     रायसेन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनाया दतिया उपचुनाव में जीत का जश्न      |     ग्राम पंचायत माठ में खुलेगा मौनी बाबा पुस्तकालय     |     खाद संकट पर यूथ कांग्रेस का विरोध, यूरिया-DAP का संकट     |     ओम जैन द्वारा भाग्योदय तीर्थ चिकित्सालय का अवलोकन     |     स्मार्ट मीटर हटाने और बढ़े हुए बिजली बिलों की जांच की मांग     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811