विदिशा। शहर् विदिशा हमेशा से आध्यात्मिक एवं संस्कृति का केंद्र रहा है। यहां पर इस प्रकार के विभिन्न आयोजन होते रहते हैं। इसी प्रकार के एक कार्यक्रम में रविंद्र नाथ टैगोर ऑडिटोरियम में विदिशा शहर की लाडली बिटिया एवं राष्ट्रीय सिंगर सौम्या शर्मा का स्टेज प्रोग्राम था। जिससे सारे श्रोतागण एवं उपस्थित लोग मंत्र मुग्ध थे। उनके बेहतरीन परफॉर्मेंस को देखते हुए, कार्यक्रम में आमंत्रित राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अखिल भारतीय स्वर्णकार महासभा एवं प्रदेश उपाध्यक्ष मानव अधिकार आयोग के साथ ही विभिन्न संगठन के पदाधिकारी लायन अरुण कुमार सोनी ने, सांसद जनप्रतिनिधि एवं नगर पालिका अध्यक्ष पति भाई राकेश शर्मा, राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल भारतीय स्वर्णकार महासभा लायन राजकुमार सर्राफ प्रिंस, जिला पंचायत अध्यक्ष गीता कैलाश रघुवंशी आदि गणमान्य लोगों की उपस्थिति में मंच पर पीला वस्त्र उड़ाकर, फूल माला एवं श्रीफल के साथ उनको सम्मानित किया। कार्यक्रम आयोजक द्वारा भी उनको स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया। इस अवसर पर विशेष रूप से सौम्या शर्मा के पिता श्री अमिताभ शर्मा, उनके बड़े पापा एवं लायंस क्लब सचिव लायन शाश्वत शर्मा, सुप्रसिद्ध कवि एवं भाजपा शिक्षक प्रकोष्ठ सदस्य भाई सत्येंद्र धाकड़ , श्रीराम कंपनी के मैनेजर घनश्याम स्वर्णकार एवं बजाज कंपनी से सुबोध श्रीवास्तव आदि लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम के दौरान पूरा ऑडिटोरियम भीड़ से खचाखच भरा था। जिसने जोरदार तालियों से सौम्या शर्मा का स्वागत किया।
MP TODAY NEWS मध्यप्रदेश का एक स्वतंत्र, निष्पक्ष और विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, सटीक और ज़िम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से हर महत्वपूर्ण खबर पहुँचाना है।
हम मानते हैं कि समाचार केवल जानकारी नहीं, बल्कि जनता की आवाज़ और लोकतंत्र की धड़कन हैं। इसलिए हम हर खबर को तथ्यों, साक्ष्यों और ज़मीनी हकीकत के आधार पर प्रस्तुत करते हैं।
हमारी खासियत:
तेज़ और ताज़ा खबरें – प्रदेश, देश और दुनिया से जुड़ी हर बड़ी सूचना तुरंत आपके पास।
विश्वसनीय स्रोत – खबरें अफवाहों पर नहीं, प्रामाणिक रिपोर्ट्स और जमीनी सच्चाई पर आधारित।
स्थानीय से वैश्विक तक – गाँव-कस्बों से लेकर अंतरराष्ट्रीय मुद्दों तक की कवरेज।
जनहित सर्वोपरि – जनता की समस्याओं, आवाज़ और अधिकारों को प्राथमिकता।
निष्पक्षता – किसी भी राजनीतिक, सामाजिक या व्यावसायिक दबाव से मुक्त पत्रकारिता।
हमारा लक्ष्य:
हमारा मक़सद है कि MPToday News केवल एक न्यूज़ पोर्टल न रहकर, पाठकों का भरोसेमंद साथी बने।
हम चाहते हैं कि पाठक हमें सिर्फ खबरों के लिए ही नहीं, बल्कि सच्चाई और निष्पक्षता के प्रतीक के रूप में याद करें।
Next Post