Let’s travel together.

कांग्रेस के इन नेताओं ने थामा BJP का दामन, राम मंदिर के मुद्दे को बताया इस्तीफे का कारण

0 81

बालाघाट। अयोध्या में 22 जनवरी को संपन्न राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल होने से कांग्रेस ने इंकार कर दिया था। पार्टी आलाकमान के इस फैसले को लेकर जिले के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में नाराजगी थी। जिसका खाम्याजा कांग्रेस पार्टी को भुगतना पड़ रहा है। बालाघाट के वरिष्ठ कांग्रेस नेता अनुराग चतुरमोहता,अजय मिश्रा,कैलाश जैन शुक्रवार को भाजपा में शामिल हो गए हैं। उनके साथ करीब 300 कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने भी ज्वॉइन भाजपा अभियान के तहत भारतीय जनता पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर पार्टी में शामिल हो चुके हैं।

गौरतलब है कि कांग्रेस के नेता अनुराग चतुरमोहता ने कुछ दिन ही पूर्व काग्रेस पार्टी को अपना इस्तीफा दिया था जिसके साथ ही कयास लगाए जा रहे थे कि भाजपा पार्टी ज्वाइन करेंगे और सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ एक विशाल रैली के रूप में भाजपा कार्यालय में पूर्व मंत्री गौरीशंकर बिसेन और जिला अध्यक्ष रामकिशोर कांवरे ने भाजपा की भगवा गमछा पहनाकर सदस्यता दिलाई। इस्तीफा देने के बाद अनुराग चतुरमोहता और अजय मिश्रा ने कहा कि भगवान राम की पूजा-अर्चना करोड़ों भारतीय करते हैं। धर्म मनुष्य का व्यक्तिगत विषय होता आया है, कांग्रेस पार्टी के अयोध्या राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा में नहीं जाने का फैसला गलत था।

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि अब कांग्रेस पार्टी अपनी मूल भावना से भटक चुकी है। जिन संकल्पनाओं के साथ पार्टी के पूर्वजों ने पार्टी को खड़ा किया था तथा पार्टी की स्थापना की थी। वह नीति और आदर्श समाप्त हो चुके हैं। पार्टी में अब योग्यता के लिए कोई स्थान नहीं बचा है। बता दूं कि जिस प्रकार से इन नेताओं ने लोकसभा चुनाव के पहले अपने सैकड़ों समर्थको के साथ कांग्रेस पार्टी को छोड़कर भाजपा ज्वाइन करना कही न कही कांग्रेस के लिए बड़ा झटका साबित होगा और इसका असर लोकसभा चुनाव में देखने मिलेगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

मध्यप्रदेश शिक्षक संघ का त्रिदिवसीय प्रांतीय अभ्यास वर्ग उज्जैन में आज से     |     2010 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों पर टीईटी अनिवार्यता का मुद्दा केंद्रीय शिक्षा मंत्री के समक्ष उठाया     |     पुलिस थाने में रोमांस का सीसीटीवी वीडियो वायरल,पुलिस महकमे में हड़कंप मचा,     |     बिना अनुमति नलकूप खनन पर प्रशासन सख्त वाहन सहित मशीनें जप्त     |     पुराना माध्यमिक साला भवन जर्जर अवस्था में हादसों को दे रहा है न्योता     |     अघोषित बिजली कटौती से जनजीवन बेहाल     |     मादा गाँव में बाघ का हमला, पाड़िया का शिकार, ग्रामीणों में दहशत; तीन दर्जन से अधिक पशुओं पर हमले का दावा     |     98.72 करोड़ की हलाली समूह जलप्रदाय योजना अंतिम चरण में, जल्द 61 गांवों के घरों में पहुंचेगा डैम का शुद्ध पानी     |     विरासत के संरक्षण के लिए गांवों में नागरिकों से संवाद कर रहे आईएएस अंकित कुमार जैन     |     श्रीराम मंदिर: ‘चढ़ावा चोरी कांड’ से उपजे चार नरेटिव ! -अजय बोकिल      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811