Let’s travel together.

संविधान निर्माता का अपमान किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं,कांग्रेस ने फूंका केंद्रीय गृहमंत्री का पुतला

0 83

सुरेंद्र जैन धरसीवा

कांग्रेस ने कहा है कि संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर का अपमान किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा केंद्रीय गृहमंत्री को डॉ भीमराव अंबेडकर के अपमान को लेकर देश से क्षमा मांगनी चाहिए कांग्रेसियों ने आज धरसीवां में केंद्रीय गृहमंत्री का पुतला भी फूंका
पिछड़ा वर्ग कांग्रेस के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष भावेश बघेल ने कहा की संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर का पूरा भारत सम्मान करता है और उनका अपमान कभी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा केंद्रीय गृहमंत्री पर उन्होंने डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के अपमान का आरोप लगाते हुए कहा की केंद्रीय गृहमंत्री अपने शब्द वापस ले और डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के अपमान को लेकर देश से क्षमा मांगे

वही ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष दुर्गेश वर्मा ने कहा की भारत के लिए संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर का योगदान कभी भूलाया नहीं जा सकता आज यदि भारत तरक्की किया है और सभी वर्ग हिल मिलकर रह रहे हैं तो यह उस संविधान की देन है जिसके निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर हैं डॉ भीमराव अंबेडकर का अपमान हम कभी बर्दाश्त नहीं करेंगे केंद्रीय गृहमंत्री देश से क्षमा मांगे


कांग्रेसियों ने इस दौरान विरोध प्रकट करते हुए केंद्रीय गृहमंत्री के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जुलूस भी निकाल जो धरसीवा चौक पर पहुंचा जहां केंद्रीय गृहमंत्री का पुतला दहन किया गया पुतला दहन में जिला ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष उधो राम वर्मा कूंरा नगर पंचायत अध्यक्ष ढालेंद्र वर्मा साहिल खान सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी मौजूद रहे

Leave A Reply

Your email address will not be published.

ख़बर का असर:: सांदीपनि विद्यालय में पाठ्यक्रम की किताबें जलाने के मामले में जांच के आदेश, तीन दिन में मांगी रिपोर्ट     |     ट्रैक्टर टोचन का रोमांचक ट्रायल, ‘द ग्रैंडफादर’ ने दिखाया दम     |     गणेश झांकियों में गूंजे भक्ति के स्वर, महाआरती में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब     |     राष्ट्रीय सेवा योजना एवं विश्व हृदय दिवस का सफल आयोजन     |     28 से 30 सितंबर तक बैंक हड़ताल का प्रस्ताव, SBI ने ग्राहकों से पहले निपटाने को कहा जरूरी काम     |     शिक्षकों की पदोन्नति में देरी पर उठे सवाल, समय-सीमा तय करने की मांग     |     एक्टर मुश्ताक खान का निधन, कैंसर से थे पीड़ित     |     राष्ट्रीय सेवा योजना स्थापना दिवस पर कार्यक्रम आयोजित     |     श्री शुक्ल बालाघाट में स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण और रोग नियंत्रण की व्यापक कार्यवाही     |     राज्य शासन से बने और निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेजों का संचालन सरकार ही करेगी, PPP मॉडल पर नहीं दिए जाएंगे     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811