Let’s travel together.

नकुलनाथ ने कांग्रेस को कहा अलविदा? X अकाउंट पर किया बड़ा बदलाव, क्या आज ही लेंगे बीजेपी की सदस्यता

0 140

 भोपाल। लोकसभा चुनाव से पहले मध्यप्रदेश कांग्रेस में हड़कंप मचा हुआ है। ऐसा इसलिए क्योंकि कहा जा रहा है पूर्व सीएम कमलनाथ कांग्रेस पार्टी से दशकों पुराना नाता तोड़ने वाले हैं। बताया जा रहा है कि वो आज दोपहर तीन बजे दिल्ली पहुंचने वाले हैं। पूर्व कमलनाथ यहां से सीधे अपने बंगले जाएंगे। इसके साथ ही ये भी कहा जा रहा है कि वो आज भाजपा के वरिष्ठ नेताओं से भी मुलाकात कर सकते हैं। इतना ही नहीं सोशल मीडिया पर कमलनाथ और नकुलनाथ के बीजेपी में शामिल होने की खबरें भी तेजी से वायरल हो रही है।

नकुलनाथ ने X अकाउंट से हटाया कांग्रेस

बता दें कि इस बीच एक और बड़ी खबर सामने आई है। पूर्व सीएम कमलनाथ और बेटे सांसद नकुलनाथ के साथ दिल्ली रवाना होने वाले हैं। वहीं नकुलनाथ ने अपने ‘एक्स’ अकाउंट से कांग्रेस हटा दिया है। सूत्रों के अनुसार ऐसा माना जा रहा है कि दिल्ली में दिग्गज नेताओं से मुलाकात कर बेटे समेत कमलनाथ भी बीजेपी में शामिल हो जाएंगे। अब देखना होगा कि मध्यप्रदेश की राजनीति में नया क्या मोड़ आता है।

कल देर रात हुआ खेला?

खबरों की मानें तो विधानसभा चुनाव के बाद से ही पार्टी में कमलनाथ का कद घटा है, जिसके बाद से वो नाराज चल रहे हैं। कमलनाथ पिछले 4 दिनों से अपने क्षेत्र छिंदवाड़ा के दौरे पर थे। इस दौरान उन्होंने लगातार अपने कार्यकर्ताओं और समर्थकों से मुलाकात कर चर्चा की। बताया जा रहा है कि कल देर रात कमलनाथ और कार्यकर्ताओं की अहम बैठक हुई थी, जिसके बाद उन्होंने अपना पांच दिवसीय छिंदवाड़ा दौरा रद्द कर दिया और आज दिल्ली रवाना हो रहे हैं।

आखिर क्या है कमलनाथ की नाराजगी की मुख्य वजह?

कमलनाथ की नाराजगी की बात करें तो विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद कमलनाथ को उम्मीद थी कि पार्टी उन्हें प्रदेश अध्यक्ष के पद बनाए रखेगी। लेकिन ऐसा नहीं हुआ और पार्टी ने जीतू पटवारी को प्रदेश की कमान सौंप दी। वहीं, जब नेता प्रतिपक्ष के चुनाव की बात आई तो कांग्रेस पार्टी ने उमंग सिंघार पर भरोसा जताया। यानि करीब एक महीने के भीतर पूर्व सीएम कमलनाथ की उम्मीदों को दूसरी बार झटका लगा था। इसके साथ ही कमलनाथ की नाराजगी की एक वजह ये भी है कि कांग्रेस द्वारा राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह का निमंत्रण ठुकराना। इस वजह से कई दिग्गज नेताओं ने कांग्रेस को छोड़कर बीजेपी की सदस्यता ली है। उन सभी का कहना है कि कांग्रेस के निमंत्रण ठुकराने से उनकी आस्था को ठेस पहुंची।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

मध्यप्रदेश शिक्षक संघ का त्रिदिवसीय प्रांतीय अभ्यास वर्ग उज्जैन में आज से     |     2010 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों पर टीईटी अनिवार्यता का मुद्दा केंद्रीय शिक्षा मंत्री के समक्ष उठाया     |     पुलिस थाने में रोमांस का सीसीटीवी वीडियो वायरल,पुलिस महकमे में हड़कंप मचा,     |     बिना अनुमति नलकूप खनन पर प्रशासन सख्त वाहन सहित मशीनें जप्त     |     पुराना माध्यमिक साला भवन जर्जर अवस्था में हादसों को दे रहा है न्योता     |     अघोषित बिजली कटौती से जनजीवन बेहाल     |     मादा गाँव में बाघ का हमला, पाड़िया का शिकार, ग्रामीणों में दहशत; तीन दर्जन से अधिक पशुओं पर हमले का दावा     |     98.72 करोड़ की हलाली समूह जलप्रदाय योजना अंतिम चरण में, जल्द 61 गांवों के घरों में पहुंचेगा डैम का शुद्ध पानी     |     विरासत के संरक्षण के लिए गांवों में नागरिकों से संवाद कर रहे आईएएस अंकित कुमार जैन     |     श्रीराम मंदिर: ‘चढ़ावा चोरी कांड’ से उपजे चार नरेटिव ! -अजय बोकिल      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811