Let’s travel together.

मौत का खेल पड़ा भारी, पूनम पांडे के खिलाफ 100 करोड़ का केस दर्ज

0 93

एक्ट्रेस पूनम पांडे आए दिन किसी न किसी वजह के चलते सुर्खियां बटोरती रहती हैं. बीते दिनों पूनम पांडे ने जो किया, उसके बाद से ही वह लोगों के गुस्से का शिकार हो रही हैं. दरअसल पूनम ने खुद अपनी मौत की झूठी खबर फैलाई थी. जैसे ही उनके निधन की खबर आई, हर कोई हैरान रह गया था. एक्ट्रेस की टीम ने एक पोस्ट के जरिए लोगों को बताया था कि सर्विकल कैंसर के चलते उनका निधन हो गया है. हालांकि अगले ही दिन अचानक से वह जिंदा भी हो गईं. जिसके बाद लोग काफी भड़क उठे थे.

अगले दिन खुद एक पोस्ट के जरिए पूनम पांडे ने एक वीडियो के जरिए बताया था कि वह जिंदा है और उनकी सर्विकल कैंसर से मौत नहीं हुई है. हालांकि उनका ये भी कहना था कि उन्होंने लोगों के बीच अवेयरनेस के लिए ये सब किया और उन्हें इसका कोई पछतावा नहीं है. लेकिन अपनी ही मौत का खेल अब पूनम पांडे पर भारी पड़ता हुआ नजर आ रहा है. पिछले कई बार की तरह ये भी पूनम का पब्लिसिटी स्टंट ही निकला. अब इस मामले में पूनम पांडे और उनके पति सैम बॉम्बे के खिलाफ 100 करोड़ रुपए का मानहानि का केस दर्ज किया गया है.

मिली जानकारी के अनुसार फैजान अंसारी नाम के शख्स ने ये मुकदमा दायर करवाया है. उन्होंने पूनम के खिलाफ कानपुर पुलिस में FIR दर्ज करवाई है. FIR के मुताबिक पूनम और सैम ने झूठी मौत का प्रपंच रचा. कैंसर जैसी गंभीर बीमारी का मजाक बनाया और कई लोगों की भावनाओं के साथ खिलवाड़ किया है. फैजान ने निवेदन किया है कि पूनम और सैम को गिरफ्तार किया जाए और उन्हें अदालत में पेश किया जाए.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

जिले भर में निकलीं भव्य तिरंगा रैलियां, मातृशक्ति ने की अगुवाई      |     सांची में संयुक्त रूप से निकली तिरंगा यात्रा     |     स्तूप पहाड़ी पर दिखाई दिया तेंदुआ मचा हडकंप     |     सुल्तानगंज में 15 लाख का शौचालय बना सफेद हाथी, ग्रामीणों ने खोला ताला     |     लगातार आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त बदमाश के विरुद्ध जिला बदर की कार्यवाही     |     तिरंगा सिर्फ तीन रंगों का कपड़ा नहीं, 140 करोड़ भारतीयों का स्वाभिमान और अमर शहीदों का बलिदान है-विधायक अनुज शर्मा     |     बिरगांव में 150 फीट लंबे तिरंगे के साथ निकलेगी विशाल तिरंगा यात्रा     |     हरियाली अमावस्या पर निकली नवांकुर सखी हरियाली यात्रा, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश     |     बालमपुर घाटी में फिर टला बड़ा हादसा, ब्रेक फेल ट्रक खाई में गिरने से बाल-बाल बचा     |     नवांकुर सखी हरियाली यात्रा से दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811