Let’s travel together.

कतर से लौटेगा मेरा भाई… नेवी के 7 पूर्व अफसर लौटे तो बोलीं कमांडर पूर्णेंदु तिवारी की बहन

0 60

जासूसी के आरोप में गिरफ्तार होकर फांसी की सजा पाने वाले इंडियन नेवी के 8 अफसरों की रिहाई हो गई है. इनमें से 7 अफसर भारत पहुंच भी गए हैं. हालांकि ट्रैवेल बैन होने की वजह से कमांडर पूर्णेदु तिवारी की वतन वापसी नहीं हो सकी है. ग्वालियर में रहने वाली पूर्णेदु तिवारी की बहन डॉ. मीतू भार्गव ने 7 अफसरों की वापसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार प्रकट किया है. साथ ही उन्होंने उम्मीद जताई है कि जल्द उनके भाई पूर्णेदु की भी वतन वापसी हो जाएगी.

इन सभी आठ अफसरों को कतर सरकार ने करीब डेढ़ साल पहले अरेस्ट किया था. इनके ऊपर जासूसी का आरोप था. इस मामले में इन्हें फांसी की सजा भी हो गई थी. डॉ. मीतू भार्गव ने सात अफसरों के भारत लौटने पर मीडिया से बात की. उन्होंने बताया कि सभी आठ अधिकारियों को रिहा कर दिया गया है. इनमें से 7 लोग भारत लौट आए हैं, जबकि उनके भाई पूर्णेदु पर ट्रैवल बैन होने की वजह से अभी तक वापसी नहीं हो पायी है.

पीएम के हस्तक्षेप से रूकी फांसी

डॉ. भार्गव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद देते हुए कहा कि इन सभी अफसरों को कतर पुलिस ने डेढ़ साल पहले जासूसी के आरोप में अरेस्ट किया था. इसके बाद वहां की अदालत ने इन्हें फांसी की सजा भी सुना दी थी. हालांकि पीएम नरेंद्र मोदी ने खुद पहल की और वहां की अथारिटी से बात कर ना केवल फांसी की सजा पर रोक लगवाई, बल्कि इन्हें रिहा कराते हुए वतन वापसी का भी इंतजाम कराया.

7 अफसर भारत लौटे

उन्होंने बताया कि उनके प्रयासों की वजह से अब तक 7 अफसर भारत की धरती पर आ चुके हैं. हालांकि अभी भी उनके भाई कमांडर पूर्णेदु तिवारी के आने का इंतजार हो रहा है. उन्होंने बताया कि फिलहाल खुशी की बात यह है कि सभी अफसर रिहा हो चुके हैं. अब उनके ऊपर कोई चार्ज नहीं है. उन्होंने उम्मीद जताई कि जल्द ही उनके भाई भी अपने परिवार के पास लौट आएंगे.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

महिला आरक्षण तत्काल हो लागू ,कांग्रेस नेत्री नीतू साहु ने की मांग     |     बंटवारे के बिना बन रहा पीएम आवास, दो सीएम हेल्पलाइन शिकायतें की लेकिन बिना समाधान बंद कर दीं     |     बेगमगंज के देवलिया परिवार ने किया नवाचार,विवाह के अवसर पर गायों को 56भोग भोजन का भंडारा     |     हाईवे 18 पर लगातार पुलिस का  चेकिंग अभियान, नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई तेज     |     रोक के बावजूद भी  गांवों में जल रही है नरवाई,धधक रहे खेत     |     विशेष टिप्पणी :: बंगाल विजय: शताब्दी वर्ष में मोदी-शाह का संघ को नायाब तोहफा !-अजय बोकिल     |     भीषण सड़क दुर्घटना में मृत चारों व्यक्तियों के परिवारों को तत्काल सहायता देने की मांग     |     पश्चिम बंगाल में भाजपा की ऐतिहासिक सफलता मोदीजी के प्रति बढ़ती लोकप्रियता का प्रमाण     |     सार्वजनिक स्थल बने आवारा पशुओं के जमावड़ा स्थल      |     भाजपा कार्यकर्ताओं ने पश्चिम बंगाल, पांडिचेरी, तमिलनाडु में पूर्ण बहुमत मिलने की खुशी में जमकर मनाया जश्न     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811