मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
दीवानगंज में हर साल की तरह इस साल भी साईं बाबा की पालकी बड़े ही धूमधाम से निकाली गई। साईं बाबा की पालकी सोमवार सुबह 11बजे भवानी चौक दीवानगंज से प्रारंभ होकर सोसाइटी , दीवानगंज तलाव ,कस्तूरी वाटिका से होते हुए फैक्ट्री चौराहे दीवानगंज से होते हुए, साईं मंदिर पहुंची। साईं बाबा की पालकी में बड़े ,बुजुर्ग, कन्या, माता, बहनों ,भक्तजन नंगे पैर साईं बाबा के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। ग्रामीणों द्वारा जगह जगह साईं बाबा की पालकी पर पुष्प वर्षा और तिलक लगाकर स्वागत किया गया। सभी ग्राम वासियों ने अपने घर के सामने पालकी निकलने पर पुष्प वर्षा और साईं बाबा की पूजा आरती की। साईं बाबा की पालकी फैक्ट्री चौराहा से होते हुए करुणा सागर श्री साईं राम मंदिर पर जाकर संपन्न हुई। साईं बाबा की पालकी का यहा सातवा वर्ष है भोपाल विदिशा हाईवे पर स्थित साईं धाम मंदिर का 7 साल पहले ही निर्माण हुआ है साईं पालकी का समापन होने के बाद प्रसाद के रूप में खिचड़ी का वितरण किया गया भोपाल विदिशा हाईवे 18पर जितने भी फोर व्हीलर, टू व्हीलर वाहन निकले उन सभी को रोककर सभी लोगों को प्रसाद के रूप में खिचड़ी वितरण की गई।