Let’s travel together.

शिवपुरी को बाढ़ से बचाने के लिए की जाए नालों की सफाई एवं गहरीकरण-शिवानी राठौर

0 616

शिवपुरी से रंजीत गुप्ता

जनसुनवाई के माध्यम से शिवपुरी कलेक्टर महोदय के नाम कु. शिवानी राठौर जिला अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग महिला कांग्रेस शिवपुरी ने शहर के नालों की सफाई एवं गहरीकरण के संबंध में ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए कु. शिवानी राठौर ने बताया कि हमारे शहर के नालों की दुर्दशा के कारण शिवपुरी अल्प वर्षा होने की स्थिति में भी बाढ़ प्रभावित हो जाती है। जिससे आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित होता है, तथा आर्थिक नुकसान काफी होता है।हम सबको विदित है कि पिछले वर्ष हुए बारिश में बाढ़ आने से बहुत लोग प्रभावित हुए थे, और बाढ़ आने के पीछे का एक कारण शहर में जलनिकास की दुर्लभ व्यवस्था थी।

शिवपुरी शहर को बारिश के मौसम में होने वाले नुकसान से बचाने के लिए यह जरूरी है कि बारिश प्रारंभ होने के पूर्व शहर के नालों की संपूर्ण सफाई की जाए तथा सभी जगह नालों की गहराई 8 से 10 फीट की जाए, जिससे कि बारिश के पानी को निकलने में असुविधा ना हो। शिवपुरी शहर में बाढ़ आने का केवल एक ही कारण है वह है नालों की अव्यवस्था। अतः बारिश प्रारंभ होने के पूर्व नालो की सफाई एवं गहरीकरण आवश्यक है।
इस अवसर पर कु. शिवानी राठौर के साथ मालती कुशवाह, पूनम बाथम, अमन राठौर अन्य कांग्रेसी कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

समसपुर चिंताहरण हनुमान मंदिर पर हुआ सुंदरकांड का आयोजन     |     15 दिन से अंधेरे में ग्राम पठा पौड़ी, बिजली-पानी को लेकर तहसील कार्यालय पर सैकड़ों ग्रामीणों का धरना     |     साईंखेड़ा में विराट 11 कुंडीय यज्ञ और रामकथा में गूंजा राम–भरत प्रेम का संदेश     |     फसल में पानी देते समय करंट लगने से किसान की मौत , डियूटी डॉ. सेन ने पोस्टमार्टम से किया इंकार      |     पत्रकार सामाजिक सरोकारों से जुड़ कर सकारात्मक पत्रकारिता के माध्यम से समाज को नई दिशा दिखाने का काम करें – विधानसभाध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी     |     माही पंचक्रोशी पदयात्रा का भोपावर मे हुआ भव्य स्वागत     |     तहसीलदार ने समीक्षा बैठक की, ली प्रगति की जानकारी     |     दो फरवरी को आयोजित होगा सांसद खेल महोत्सव का लोकसभा स्तरीय फाइनल और समापन समारोह     |     बिजली कंपनी  ने बिल बकाया होने पर उपभोक्ताओं के दो दिन में 40 बिजली कनेक्शन काटे     |     फैक्ट्री चौराहा पर भूसे से भरे ट्रक का त्रिपाल फटा, मचीअफरा-तफरी      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811