Let’s travel together.

शिंजो आबे के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जताया दुख, एक दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा

0 105

राहुल गांधी ने भी किया शोक व्यक्त

नईदिल्ली । जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे को शुक्रवार को नारा शहर में चुनाव प्रचार के दौरान गोली मार दी गई. जिसके बाद उनका निधन हो गया. पीएम मोदी, कांग्रेस सांसद राहुल गांधी से लेकर भारत के बड़े-बड़े लीडर्स ने उनकी मौत पर शोक जताया है. पीएम मोदी ने लिखा कि मैं अपने सबसे प्यारे दोस्तों में से एक शिंजो आबे के दुखद निधन पर स्तब्ध और दुखी हूं. वह एक महान वैश्विक राजनेता, एक उत्कृष्ट नेता और एक उल्लेखनीय प्रशासक थे. उन्होंने जापान और दुनिया को एक बेहतर जगह बनाने के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया.


पीएम मोदी ने लिखा कि पूर्व प्रधानमंत्री अबे शिंजो के प्रति हमारे गहरे सम्मान के प्रतीक के रूप में, 9 जुलाई 2022 को एक दिन का राष्ट्रीय शोक मनाया जाएगा. आज पूरा भारत जापान के साथ शोक में है और हम इस कठिन घड़ी में अपने जापानी भाइयों और बहनों के साथ खड़े हैं. मिस्टर अबे के साथ मेरा जुड़ाव कई साल पुराना है. मैं गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान से उन्हें जानता था और मेरे पीएम बनने के बाद भी हमारी दोस्ती जारी रही.
पीएम ने आगे लिखा कि अर्थव्यवस्था और वैश्विक मामलों पर उनकी तीक्ष्ण अंतर्दृष्टि ने हमेशा मुझ पर गहरी छाप छोड़ी. अपनी हाल की जापान यात्रा के दौरान, मुझे शिंजो आबे से दोबारा मिलने और कई मुद्दों पर चर्चा करने का अवसर मिला. वह हमेशा की तरह मजाकिया थे. मुझे क्या पता था कि यह हमारी आखिरी मुलाकात होगी. उनके परिवार और जापानी लोगों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना. उन्होंने भारत-जापान संबंधों को एक विशेष सामरिक और वैश्विक साझेदारी के स्तर तक बढ़ाने में बहुत बड़ा योगदान दिया.


कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने लिखा कि जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे के निधन से गहरा दुख हुआ. भारत और जापान के बीच सामरिक संबंधों को मजबूत करने में उनकी भूमिका सराहनीय थी. वह हिंद-प्रशांत में एक स्थायी विरासत छोड़ गए हैं. उनके परिवार और जापान के लोगों के प्रति मेरी संवेदनाएं.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

साँची में आयोजित रामलीला में रामलीलाओ का चित्रण     |     ग्राम पंचायत गुलगांव मे आयोजित हुआ जनकल्याण शिविर     |     भोपाल विदिशा हाईवे 18 डोलाघाट पर दो कार आपस में भिड़ी     |     आज भक्तिभाव से मनेगी संत शिरोमणी गुरु घासीदाम बाबा की 268 वी जयंती     |     नशे में धुत महिला ने पुलिस थाना के सामने दूध मुही बच्ची के साथ लगाई खुद को आग     |     शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में ओलंपियाड परीक्षा का आयोजन     |     सिख प्रीमियर लीग 2024 का आज  समापन     |     नहर का ओवरफ्लो का पानी किसान के खेत में घुसा फसल हुई बर्बाद     |     ग्राम झिरी में बेतवा नदी के उद्गम स्थल पर स्वास्थ्य राज्यमंत्री तथा  जनप्रतिनिधियों ने की पूजा-अर्चना     |     पतंजलि  के  ब्रांड “रुचि स्टार” के नाम और लोगो की कॉपी कर मिलते जुलते फर्जी नाम एसटीआर गोल्ड के नाम से तेल निर्माण करने वाली कंपनी का भांडा फोड़     |     भानपुर से  सलामतपुर चौराहे तक रोड पर हो रहा डामरीकरण, 3 साल बाद ग्रामीणों को गड्ढों से मिलेगी निजात     |     ग्रामीण क्षेत्रो में उर्वरक शक्ति बनाए रखने के लिए किसान कर रहे प्राकृतिक खादों का प्रयोग      |     सब्जियों के दाम गिरे, विक्रेताओं का कहना  लागत भी नहीं निकल रही      |     भोपाल एम्स हॉस्पिटल द्वारा नेत्र जांच शिविर का आयोजन     |     बेगमगंज बांद्रा क्षेत्र फायर फाइटर से हुआ लैस     |     स्वतंत्रता संग्राम सेनानी श्री रघुवीर चरणजी शर्मा की 102वीं जन्मजयंती मनाई गई     |     सीआरपीएफ अफसर पूनम गुप्ता ने राष्ट्रपति भवन में लिए फेरे, प्रेसिडेंट द्रौपदी मुर्मू भी पहुंचीं     |     फिल्म छत्तीसगढ शहीद 76 के हुए ऑडिशन     |     जिला स्तरीय पांच दिवसीय कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर  प्रारंभ      |     भूमि पूजन एवं ध्वज स्थापना हेतु सिद्धेश्वरी मंदिर  से ध्वज यात्रा  निकली     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811