Let’s travel together.

फसल में पानी देते समय करंट लगने से किसान की मौत , डियूटी डॉ. सेन ने पोस्टमार्टम से किया इंकार 

0 131

आक्रोशित लोगों के हंगामे के बाद एसडीओपी ने कराई दूसरे डॉक्टर की व्यवस्था

शरद शर्मा बेगमगंज रायसेन 

निकटवर्ती ग्राम फतेहपुर में आज एक दर्दनाक हादसा हुआ 30 वर्षीय किसान जब अपने खेत में गेहूं की फसल में पानी देने के लिए गए ओर विद्युत मोटर चालू करते समय करंट लगने से उनकी घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
घटना का पता तब चला जब उनका नौकर खेत पर पहुंचा तो उसने किसान को अचेत अवस्था में पड़े हुए देखकर परिजनों को सूचना दी ।जब परिजन भागकर खेत पर पहुंचे तो वहां का माजरा देखकर होश उड़ गए।आनन फानन में उन्हें उठाकर सिविल अस्पताल लाया गया। यहां डॉक्टर ने परीक्षण के उपरांत उन्हें मृत घोषित कर दिया।

अस्पताल में डियूटी पर मौजूद विवादग्रस्त डॉ . अमन सेन ने पोस्टमार्टम से इंकार किया।दो घण्टे तक शव मर्चुरी रूम में पड़ा रहा। परिजनों सहित करीब दो सौ लोग सागर-भोपाल मार्ग पर डॉक्टर सेन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आ गए ओर चक्काजाम करने लगे । खबर मिलते ही मौके पर पहुंची एसडीओपी श्रीमती सोनाली गुप्ता ने समझाइश देकर चक्काजाम नहीं होने दिया और पोस्टमार्टम के लिए दूसरे डॉक्टर की व्यवस्था कराई।तब कहीं जाकर आक्रोशित लोग माने। खबर लिखे जाने तक मृतक किसान का पोस्टमार्टम नहीं हो सका है।दूसरे डॉक्टर के आने की प्रतीक्षा की जा रही है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार ग्राम फतेहपुर निवासी पूर्व जनपद सदस्य कृष्ण कुमार पटेल के 30 वर्षीय पुत्र राजकुमार पटेल अपने खेत पर फसल में पानी देने के लिए गए थे । विद्युत मोटर चालू करते ही उन्हें करंट लगा और उनकी दर्दनाक मौत हो गई । पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

देहरी खेड़ापति हनुमान मंदिर में आज मनाई जाएगी राधारानी जन्माष्टमी     |     रायसेन दरगाह शरीफ पर उर्स की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने की बैठक     |     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर नगर परिषद, जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान     |     राधा अष्टमी पर श्रीजी मंदिर में गूंजेंगे राधा-कृष्ण के भजन, प्राकट्य महोत्सव पर भजन संध्या का आयोजन     |     मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत एसडीएम ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं,विभिन्न संस्थाओं का किया निरीक्षण     |     जिला पंचायत उपचुनाव, लक्ष्मण सिंह लोधी तीर कमान और पूजा चौकसे दो पत्ती चुनाव चिन्ह लेकर उतरे चुनाव मैदान में      |     मंडीदीप रेलवे लाइन पर अज्ञात व्यक्ति गंभीर रूप से घायल मिला, सिर में लगी चोट     |     वनमाली शिक्षक सम्मान 2026 में रायसेन जिले के शिक्षकों को किया सम्मानित     |     दीवानगंज में 10 लाख के जेवरात की चोरी का 24 घंटे में खुलासा, बेटी और उसके दोस्त गिरफ्तार     |     कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने स्वास्थ्य केंद्र मुड़िया खेड़ा का किया निरीक्षण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811