Let’s travel together.

बिजली कंपनी  ने बिल बकाया होने पर उपभोक्ताओं के दो दिन में 40 बिजली कनेक्शन काटे

0 132

 मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा जनवरी महीने में बकाया राशि वसूली के लिए अभियान जारी

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन 

सांची विकासखंड के अंतर्गत आने वाले ग्राम सेमरा में गुरुवार को 20 कनेक्शन काटे गए थे तो वही शुक्रवार को अंबाडी  में  उपभोक्ताओं के बिल बकाया होने पर कनेक्शन काटे गए हैं। जो उपभोक्ता तुरंत बिल जमा कर रहा है उसकी लाइन भी तुरंत जोड़ दी जा रही है। क  बिजली कर्मचारियों ने उपभोक्ताओं को बताया की  बिल जमा  नहीं करेंगे तो कनेक्शन काटे जाएंगे। जनवरी महीने के समाप्त होने से पहले मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा बकाया राशि वसूली के लिए सघन प्रयास किये जा रहे हैं। इन प्रयासों के अंतर्गत बकाया राशि वसूली के लिए घर-घर जाकर बिजली कर्मचारी और अधिकारी राजस्व वसूली में लगे हैं।

मैदानी अधिकारियों को बकाया राशि वसूली करने का कंपनियों ने आदेश दिया है। साथ ही विजीलेंस द्वारा बनाये गये प्रकरणों में बकाया राशि की वसूली भी की  जाए। इसके अलावा ऑडिट द्वारा निकाली गई बकाया राशि और अन्य कारणों से बकाया राशि को उपभोक्ता के बिल में जोड़कर राजस्व वसूली की जा रही है।
दीवानगंज क्षेत्र सहित आसपास के ग्रामीण इलाकों में बिजली वितरण कंपनी द्वारा बकाया बिल वसूलने की सख्त कार्रवाई की जा रही है।
बिजली कंपनी के अधिकारियों का कहना है कि कई बार नोटिस देने के बावजूद बिल जमा नहीं करने वाले उपभोक्ताओं के खिलाफ यह कार्रवाई की जा रही है। वहीं, कनेक्शन कटने से उपभोक्ताओं में हड़कंप मचा हुआ है।
कंपनी के कर्मचारियों ने ग्रामीणों से कहा है कि जिन उपभोक्ताओं की बिजली लाइन काटी गई है अगर वह  रात के समय लाइन जोड़कर लाइट जलाते  हुए पकड़ा गया तो उस प

Leave A Reply

Your email address will not be published.

प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी  के मन की बात का उप मुख्यमंत्री ने किया श्रवण     |     जरा -सी वर्षा से भोपाल मार्ग हुआ बंद , पचासों वाहनों सहित एम्बुलेंस फंसी     |     जनगणना 2027 : मध्य प्रदेश में मकानसूचीकरण एवं मकानों की गणना (HLO) का कार्यसफलतापूर्वक पूर्ण     |     हरदा में लहरा रही चिया सीड्स की फसल, किसानों ने बताया ‘सफेद सोना’     |     सिविल अस्पताल सरदारपुर में रक्तदान महादान शिविर सम्पन्न , ब्लड बैंक संचालन की शुरुआत     |     बेटी के शिक्षित होने से पूरी पीढ़ी शिक्षित होती है- रूचिवर्धन मिश्रा      |     गुंजी में डीपी पर बैठे तीन मोरों की मौत के बाद फिर दिखे दो मोर, ग्रामीणों का दावा- पालतू हैं, डीएफओ ने बताया- घर के आसपास घूमते थे     |     215 दिव्यांगजनों को मौके पर मिले कृत्रिम हाथ-पैर, कोलकाता की दिव्यांग टीम का मंच पर हुआ सम्मान     |     नीट पेपर विरोध में एनएसयुआई,राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सरकार पर लगाए आरोप     |     सांकरा में भी विकास की ओर बढ़ाया हीरा ग्रुप ने हाथ ,विभिन्न विकास कार्यों का हुआ भूमिपूजन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811