Let’s travel together.

माही पंचक्रोशी पदयात्रा का भोपावर मे हुआ भव्य स्वागत

0 87

मनोज बैरागी सरदारपुर धार 

29 वी माही पंचक्रोशी पदयात्रा के दूसरे दिन ग्राम भोपावर मे बड़केश्वर महादेव गोशाला मे ग्रामीणो ने ढ़ोल ढ़माको व फूलमालाओ से माही पंचक्रोशी यात्रा का भव्य स्वागत किया।वही अखण्ड ज्योत, पदयात्रा के निशान का पूजन किया।पदयात्रा का भोपावर गांव मे भ्रमण के दौरान घर-घर से भव्य स्वागत किया गया।पदयात्रीयो को जैन तीर्थ भोपावर मन्दिर पर पोहा, जलेबी का नाश्ता करवाया गया।
माही पंचक्रोशी पदयात्रा की आगवानी करते हुए सरपंच प्रतिनिधि मदन मखोड़ ने कहा कि माही पंचक्रोशी पदयात्रा के हजारो माता भक्तो के पदचिन्हो से भोपावर की पावन धरा गोरान्वित हुई है।भोपावर का सोभाग्य है कि जहां से भगवान श्रीकृष्ण रथ लेकर निकले।वही से आज माही माता भक्तो के हजारो भक्तो की पदयात्रा निकल रही है।
इस अवसर पर गोशाला भोपावर के अध्यक्ष विजय पटेल, गौशाला सचिव रमेश मारु, रोजगार सहायक मोहन मारु सहित हजारो माही माता भक्त व ग्रामीणजन उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

गुलगांव के जंगल में आबकारी विभाग की दबिश, 3 हजार किलो महुआ लाहन बरामद     |     सृजन संवाद’: मंडीदीप में एसडीओपी ने बच्चों और पालकों के साथ की चर्चा     |     FLN प्रशिक्षण के द्वितीय चरण का शुभारंभ, शिक्षकों को साक्षरता कार्यक्रम की दी जानकारी     |     विधायक अनुज शर्मा ने पत्नी सहित लिया मरणोपरांत अंगदान का  संकल्प     |     सेवा से संकल्प माह में  सराहनीय सहभागिता,150 महिला एवं पुरुषों ने किया रक्तदान     |     रायसेन में मंदिर पुजारी को हटाने की मांग, सैकड़ों लोगों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर सौंपा ज्ञापन     |     बृजगोपाल लोया बने भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी     |     सीडब्ल्यूएसएन छात्रावास फतेहपुर में मनाया गया विश्व साइन लैंग्वेज डे     |     किसान का गेहूं ग्रेडिंग पास, गरीब की थाली में सड़ा कंकड़! बाड़ी PDS में सरकारी सिस्टम का घिनौना खेल उजागर     |     पुरानी मजदूरी के पैसों को लेकर हुआ विवाद, चाकू से हमला कर युवक की हत्या; चंद घंटों में तीन आरोपी गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811