Let’s travel together.

खम्मू खेड़ी में मारपीट कर जान से मारने का प्रयास करने वाले आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

0 94

विदिशा।थाना कोतवाली पुलिस विदिशा द्वारा विदिशा पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार शुक्ला के निर्देशन एवं प्रभारी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विदिशा श्रीमती प्रतिभा शर्मा नगर पुलिस अधीक्षक राजेश तिवारी के मार्गदर्शन में थाना कोतवाली विदिशा पुलिस को दिनांक 07 नवम्बर को ग्राम खम्मूखेड़ी विदिशा में हत्या का प्रयास करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की हे।

07/11/23 को थाना कोतवाली अंतर्गत ग्राम खम्मूखेड़ी विदिशा में फरियादी रामकिशन रैकवार के साथ लोहे की रॉड से जान से मारने की नियत से आरोपी मुन्नालाल रैकवार एवं धर्मेंद्र रैकवार द्वारा हमला किया कर फरार हो गए । रिपोर्ट पर से थाना कोतवाली पुलिस द्वारा अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया। दौरान विवेचना फरार आरोपियों की तलाश की गई एवं आरोपियों की पतारसी के हरसंभव प्रयास किए गए जो आज दिनांक 5.2.24 को आरोपी धर्मेंद्र रैकवार पुत्र मुन्नालाल रैकवार उम्र 30 साल एवं आरोपी मुन्नालाल रैकवार पुत्र खेमचंद रैकवार उम्र 65 वर्ष निवासीगढ़ ग्राम खम्मुखेड़ी को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त लोहे की रॉड को जप्त कर आरोपियों को माननीय न्यायालय पेश किया गया जहां माननीय न्यायालय के आदेश से दोनों आरोपियों को जेल भेजा गया ।
विशेष भूमिका- निरीक्षक आशुतोष सिंह, एएसआई लाल बहादुर सिंह, आर.350 धर्मेंद्र शर्मा सै.01 महेंद्र सिंह
अपराध क्रमांक 658/23 धारा 294, 323, 324, 506, 307, 34 भादवि
आरोपी- 1. धर्मेंद्र रैकवार पुत्र मुन्नालाल रैकवार उम्र 30 वर्ष निवासी ग्राम खम्मू खेड़ी विदिशा,
2. मुन्नालाल रैकवार पुत्र खेमचंद रैकवार उम्र 65 वर्ष निवासी ग्राम खम्मू खेड़ी विदिशा ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

देहरी खेड़ापति हनुमान मंदिर में आज मनाई जाएगी राधारानी जन्माष्टमी     |     रायसेन दरगाह शरीफ पर उर्स की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने की बैठक     |     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर नगर परिषद, जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान     |     राधा अष्टमी पर श्रीजी मंदिर में गूंजेंगे राधा-कृष्ण के भजन, प्राकट्य महोत्सव पर भजन संध्या का आयोजन     |     मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत एसडीएम ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं,विभिन्न संस्थाओं का किया निरीक्षण     |     जिला पंचायत उपचुनाव, लक्ष्मण सिंह लोधी तीर कमान और पूजा चौकसे दो पत्ती चुनाव चिन्ह लेकर उतरे चुनाव मैदान में      |     मंडीदीप रेलवे लाइन पर अज्ञात व्यक्ति गंभीर रूप से घायल मिला, सिर में लगी चोट     |     वनमाली शिक्षक सम्मान 2026 में रायसेन जिले के शिक्षकों को किया सम्मानित     |     दीवानगंज में 10 लाख के जेवरात की चोरी का 24 घंटे में खुलासा, बेटी और उसके दोस्त गिरफ्तार     |     कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने स्वास्थ्य केंद्र मुड़िया खेड़ा का किया निरीक्षण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811