Let’s travel together.

स्कूल और कॉलेज के विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा के प्रति किया सजग

0 76

सुरेंद्र जैन धरसीवा रायपुर

सारागांव, यातायात पुलिस के द्वारा यूनिवर्सल पब्लिक स्कूल और सजग कॉलेज के विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने के लिए अहम जानकारी दी गई। यातायात पुलिस विभाग से पधारे टीके भोई ने विद्यार्थियों को बताया कि प्रतिदिन भारत में करीब सवा चार सौ लोगों की मृत्यु होती है मरने वालों में ज्यादातर युवा होते हैं।दुर्घटना में अकाल मृत्यु से पूरे परिवार के साथ साथ देश को भी भारी कीमत चुकानी पड़ती है।

उन्होंने बच्चों को समझाया कि सड़क पार कैसी करनी चाहिए सड़क के किस किनारे पैदल चलनी चाहिए इत्यादि।सभी विद्यार्थियों से वादा लिया गया कि वे सही उम्र में गाड़ी चलाएंगे,स्वयं हेलमेट पहनेंगे और अपने मम्मी पापा को भी हमेशा गाड़ी चलाते हेलमेट पहनने के लिए कहेंगे। इस अवसर पर पेड़वाले महराज के नाम से विख्यात इंद्रकुमार पांडे, सहदेव वर्मा, सरपंच पुन्नी बाई देवांगन, शुभम साहू, मंजू साहू , भूपेंद्र देवांगन भी उपस्थित थीं। संस्था के प्राचार्य आर एम भगत ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया

Leave A Reply

Your email address will not be published.

देहरी खेड़ापति हनुमान मंदिर में आज मनाई जाएगी राधारानी जन्माष्टमी     |     रायसेन दरगाह शरीफ पर उर्स की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने की बैठक     |     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर नगर परिषद, जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान     |     राधा अष्टमी पर श्रीजी मंदिर में गूंजेंगे राधा-कृष्ण के भजन, प्राकट्य महोत्सव पर भजन संध्या का आयोजन     |     मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत एसडीएम ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं,विभिन्न संस्थाओं का किया निरीक्षण     |     जिला पंचायत उपचुनाव, लक्ष्मण सिंह लोधी तीर कमान और पूजा चौकसे दो पत्ती चुनाव चिन्ह लेकर उतरे चुनाव मैदान में      |     मंडीदीप रेलवे लाइन पर अज्ञात व्यक्ति गंभीर रूप से घायल मिला, सिर में लगी चोट     |     वनमाली शिक्षक सम्मान 2026 में रायसेन जिले के शिक्षकों को किया सम्मानित     |     दीवानगंज में 10 लाख के जेवरात की चोरी का 24 घंटे में खुलासा, बेटी और उसके दोस्त गिरफ्तार     |     कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने स्वास्थ्य केंद्र मुड़िया खेड़ा का किया निरीक्षण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811