Let’s travel together.

नशीली दवाआों के खिलाफ प्रशासन सख्त, औषधि विभाग ने कार्रवाई करते हुए दो मेडिकल स्टोर को किया सील

0 157

कोण्डागांव। नशीली दावों के खिलाफ कोण्डागांव जिला प्रशासन सख्त हो गया है। रिकॉर्ड मेंटेन नहीं करने वाले दो मेडिकल स्टोर को 24 घंटे के लिए सील किया गया है। दरअसल, अवैध नशा कारोबार के खिलाफ कोण्डागांव जिला प्रशासन सख्त नजर आ रहा है। इसी कड़ी में कोण्डागांव के दो मेडिकल स्टोर को औषधि विभाग ने कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के लिए सील कर दिया है।

विभाग के अनुसार, कोण्डागांव नगर के सिटी फार्मा मेडिकल स्टोर और कुसुम मेडिकल स्टोर में जांच के दौरान रिकॉर्ड मेंटेन नहीं पाया गया। जिस पर उन्हें 24 घंटे के लिए सील किया गया है। कार्रवाई को औषधि विभाग, राजस्व तहसीलदार एवं पुलिस विभाग ने संयुक्त रूप से अंजाम दिया है। औषधि निरीक्षक के अनुसार यदि दोनों मेडिकल स्टोर 24 घंटे में अपने दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर पाए तो दोनों मेडिकल स्टोर के लाइसेंस निलंबन संबंधित कार्रवाई की जाएगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सांची विश्वविद्यालय में छात्रों ने सीखी मांडना चित्रकारी     |     बकाया वसूली के लिए बिजली कंपनी की कार्रवाई, दो गांवों के पांच कृषि ट्रांसफार्मरों की बिजली काटी     |     सरकारी स्कूलों में अर्धवार्षिक परीक्षाओं का दौर शुरू, कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थी दे रहे परीक्षा     |     सांची महोत्सव से पहले रेलवे की बड़ी सौगात: 6 एक्सप्रेस ट्रेनों का सांची स्टेशन पर होगा ठहराव     |     हवाई हमले और धमाकों के बीच मची अफरा-तफरी, 8 घायल; पूरे शहर में हुआ ब्लैकआउट, पुलिस लाइन में हाई अलर्ट मॉकड्रिल     |     सेवा संवाद यात्रा’ में विकास और शिक्षा का संकल्प: विधायक ने दी कई सौगात     |     आचार्य विद्यासागर महाराज के पदारोहण दिवस पर होगा छत्तीसी विधान     |     समाधिस्थ मुनि श्री अक्षय सागर महाराज की विनयांजलि सभा संपन्न     |     बेतवा तट पर हुआ कविता पाठ, कामरेड माधोसिंह को समर्पित रहीं गोष्ठी     |     ऊर्जा मंत्री के प्रभार वाले शिवपुरी में बिजली कंपनी की मनमानी! स्मार्ट मीटर के नाम पर जबरन बदलाव थोपने का आरोप     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811