Let’s travel together.

“कांग्रेस ने गंवा दिया प्रायश्चित करने का अच्छा मौका” जानें किसने कही ये बात

0 63

सीहोर। 22 जनवरी को अयोध्या के राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम होने जा रहा है। इसे लेकर देशभर में धूमधाम से तैयारियां की जा रही है। इसी बीच कांग्रेस ने उद्धाटन कार्यक्रम के आमंत्रण को ससम्मानित खारिज कर दिया है। अब इस मामले ने राजनीतिक तूल पकड़ लिया है। इसी कड़ी में मध्य प्रदेश के पूर्व मंत्री का बड़ा बयान सामने आया है।

राम जन्मभूमि आंदोलन कारसेवक और बजरंग दल के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मंत्री जयभान सिंह पवैया का बड़ा बयान सामने आया है। कांग्रेस द्वारा श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का निमंत्रण अश्विकार करने पर पवैया बोले यह उनका अभागापन है। उनको अतीत के कर्मों का प्रायश्चित करने का अच्छा मौका था राम लला के चरणों में,मगर उन्होंने खो दिया है। मगर अफसोस है कि इस उत्सव के क्षण में ऐसी कसेली बाते होनी नहीं चाहिए।

आगे जयभान सिंह पवैया ने कहा कि राम मंदिर के आयोजन पर बैठक में चर्चा होगी। बीजेपी ने राम मंदिर आंदोलन में संघर्ष किया, राम मंदिर कार्यक्रम को लेकर हम चर्चा करेंगे। लोकसभा चुनाव को लेकर रणनीति बनेगी, यह बैठक महत्वपूर्ण है। आचार्य प्रमोद कृष्णन के बयान पर पवैया ने कहा कि कांग्रेस में सद्बुद्धि आ रही है, 100 में से एक तो समर्थन कर रहा है। इस दौरान कांग्रेस पर पवैया पर निशाना साधते हुए कहा कि लाडली बहनाओं के लिए कांग्रेस ने कुछ नहीं किया,कांग्रेस के पास आरोप लगाने के अलावा कुछ काम नहीं बचा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

विश्व स्तनपान सप्ताह : सांची में धात्री माताओं को स्तनपान के महत्व की दी गई जानकारी     |     बारिश पूर्व जल भराव न हो इसकी हुई तैयारी लेकिन बारिश ने ही खोल दी दावों की पोल     |     किशोर कुमार के अमर गीतों से सजी संगीतमयी शाम, युवा गायक उत्सव पारे की प्रस्तुति ने जीता दिल     |     संदीपा पारे के स्वागत गीत से हुआ 56वें गुरु वंदना महोत्सव का शुभारंभ     |     आस्था बनाम विकास! हनुमान मंदिर बचाने सड़क पर उतरे साधु-संत और ग्रामीण     |     3 – 4 महीने से पेंशन बंद, बैंक के चक्कर काटने को मजबूर बेसहारा बुजुर्ग     |     हाईवे-18 पर मौत के गड्ढे, बालमपुर घाटी से त्रिमूर्ति चौराहा तक 150 से ज्यादा गहरे गड्ढे, टोल वसूली जारी, हादसे बदस्तूर जारी     |     हाईवे-18 पर आवारा मवेशियों का जमाबड़ा, हर पल मंडरा रहा हादसों का खतरा     |     स्‍मृतिशेष:: हिन्‍दी-जीवनव्रती पद्मश्री कैलाशचन्‍द्र पंत- विजयदत्‍त श्रीधर     |      “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत किया पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811