Let’s travel together.

शादी के बाद दूसरी पत्नी के सामने आई पति की काली करतूत, सच जानकर उड़े होश, परिजनों के साथ पहुंची थाने, जानिए पूरा माजरा

0 106

ग्वालियर। ट्रिपल तलाक गैर कानूनी है। लेकिन कुछ मुस्लिम इस प्रथा के सहारे अपनी पत्नियों को छोड़ रहे हैं। ऐसा ही मामला ग्वालियर में सामने आया है। जहां पहली शादी छिपाकर दूसरी बार दूल्हा बने युवक की करतूत नई दुल्हन के सामने आ गई। उसकी करतूत सामने आने के बाद वह उसे प्रताड़ित करने लगा और पत्नी के मायके आकर तीन तलाक बोलकर उससे नाता तोड़ दिया। जिसकी उसकी पत्नी ने थाने पहुंचकर पति के खिलाफ शिकायत की। वही पुलिस ने इसकी शिकायत पर आरोपी पति के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

 दरअसल, जनकगंज थाना क्षेत्र के मूर्ति वाला मोहल्ला गेंडे वाली सड़क निवासी 25 वर्षीय रानी खान ने शिकायत की है कि उसका निकाह मुरैना ग्राम झरेना निवासी इरफान खान से 27 नवंबर 2020 को हुआ था। निकाह के बाद वह ससुराल पहुंची। जहां पर पंद्रह दिन तक पति ने उसे अच्छे से रखा। इसके बाद पति परेशान करने लगा। इसी बीच दिसंबर माह में उसे पता चला कि उसका पति पहले से ही शादीशुदा था और उसे धोखे में रखकर निकाह किया गया है। जब इसके बारे में पति से बात की तो वह उसकी मारपीट करने लगा। लगातार मिल रही प्रताड़ना की शिकायत पीड़िता ने अपने परिजनों से की तो बातचीत के बाद समझौता हुआ और वह फिर से उसके साथ रहने लगी।

 

कुछ दिन बाद पति इरफान उससे काम से बाहर जाने की कहकर चला गया और फिर जब वह वापस आया तो उसने उसे अपने साथ रखने से मना कर दिया। जब परिजनों ने समझाने का प्रयास किया तो पत्नी के मायके जा कर उससे तीन बार तलाक बोलकर रिश्ता तोड़कर चला गया। बाद में पीड़िता को पता चला कि आरोपी ने एक अन्य युवती से तीसरा निकाह कर लिया है। इसके बाद पीड़िता थाने पहुंची और मामले की शिकायत की। वही पुलिस ने उसकी शिकायत पर मुस्लिम महिला (विवाह पर अधिकार का संरक्षण) अधिनियम 2019 की धारा 1860 का दोषी मानकर मामला दर्ज किया है और उसकी तलाश शुरू कर दी है।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सावन के तीसरे सोमवार और नाग पंचमी पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब     |     जड़ों समेत उखड़ा पेड़ बारिश में फिर हुआ हरा-भरा     |     टोर ग्राम पंचायत में हरेली बर्ड फेस्टिवल का सफल आयोजन     |     फेक्ट्री कर्मी की बाइक चुराने वाला परसतराई से गिरफ्तार     |     अवैध प्रवासियों की खोज में पुलिस का सत्यापन अभियान जारी     |     माँ माही शबरी कावड़ यात्रा का भव्य आयोजन; जगह-जगह हुआ जोरदार स्वागत     |     हजारों साल प्राचीन नागदेवता की पूजा करने पहुंचे ग्रामीण      |     सावरकर से जुड़े प्रश्न पर शिक्षक के निलंबन का विरोध, शिक्षक संघ ने सौंपा ज्ञापन     |     हैप्पी किड्ज प्ले स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम, नन्हे-मुन्नों ने दिखाई प्रतिभा     |     नागों की अदालत में नागों ने बताया काटने का कारण,गैरतगंज तहसील के सीहोरा खुर्द गांव में लगी नागों की अदालत      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811