Let’s travel together.

31 जनवरी से शुरू होगा संसद का अगला सत्र, 1 फरवरी को अंतरिम बजट पेश करेंगी वित्त मंत्री

0 114

संसद के बजट सत्र को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है। संसद का बजट सत्र 31 जनवरी से शुरू हो रहा है। यह मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का आखिरी बजट सत्र होगा। सूत्रों की मानें तो संसद का बजट सत्र 9 फरवरी तक चलेगा। मिली जानकारी के मुताबिक, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू संसद के दोनों सदनों को 31 जनवरी को संबोधित करेंगी। उसके बाद एक फरवरी को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण अंतरिम बजट पेश करेंगी।

बता दें कि, संसद का यह बजट सत्र मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का आखिरी सत्र होगा। आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए मोदी सरकार इस अंतरिम बजट सत्र में महिलाओं और किसानों से जुड़े कई बड़े ऐलान कर सकती है। इस सत्र में किसानों को मिलने वाली किसान सम्मान निधि को दोगुना करने का प्रस्ताव ला सकती है। इससे पहले बीते साल चार दिसंबर से संसद का शीतकालीन सत्र शुरू हुई था, जोकि तय समय से पहले ही समाप्त हो गया था। इस सत्र में मोदी सरकार ने अपराध और न्याय से जुड़े नए बिलों को पास किया था।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

देहरी खेड़ापति हनुमान मंदिर में आज मनाई जाएगी राधारानी जन्माष्टमी     |     रायसेन दरगाह शरीफ पर उर्स की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने की बैठक     |     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर नगर परिषद, जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान     |     राधा अष्टमी पर श्रीजी मंदिर में गूंजेंगे राधा-कृष्ण के भजन, प्राकट्य महोत्सव पर भजन संध्या का आयोजन     |     मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत एसडीएम ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं,विभिन्न संस्थाओं का किया निरीक्षण     |     जिला पंचायत उपचुनाव, लक्ष्मण सिंह लोधी तीर कमान और पूजा चौकसे दो पत्ती चुनाव चिन्ह लेकर उतरे चुनाव मैदान में      |     मंडीदीप रेलवे लाइन पर अज्ञात व्यक्ति गंभीर रूप से घायल मिला, सिर में लगी चोट     |     वनमाली शिक्षक सम्मान 2026 में रायसेन जिले के शिक्षकों को किया सम्मानित     |     दीवानगंज में 10 लाख के जेवरात की चोरी का 24 घंटे में खुलासा, बेटी और उसके दोस्त गिरफ्तार     |     कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने स्वास्थ्य केंद्र मुड़िया खेड़ा का किया निरीक्षण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811