मनोज बैरागी सरदारपुर धार
भारतीय जनता पार्टी विधानसभा क्षेत्र सरदारपुर द्वारा सोमवार को विशाल एवं भव्य ‘माँ माही शबरी कावड़ यात्रा’ का गरिमामय आयोजन किया गया। भक्ति और उत्साह के वातावरण में निकली इस यात्रा का नगर में जगह-जगह भव्य स्वागत और पुष्पवर्षा की गई।
यात्रा का शुभारंभ प्राचीन तीर्थ श्री नरसिंह देवता मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना के साथ हुआ। यहाँ से कावड़ यात्री पवित्र जल लेकर सरदारपुर शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए रवाना हुए और प्राचीन तीर्थ श्री झीर्णेश्वर महादेव मंदिर पहुँचे, जहाँ श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया। यात्रा में पत्रकार रमेश प्रजापति अपनी धर्मपत्नी सहित हाथ में ध्वज लेकर उत्साहपूर्वक सबसे आगे चल रहे थे।

पुष्पवर्षा और जलपान से अभिनंदन
कावड़ यात्रियों के सरदारपुर नगर प्रवेश पर श्रद्धालुओं द्वारा आत्मीय अभिनंदन किया गया। पूरी यात्रा मार्ग पर स्वागत द्वार सजाए गए थे, जहाँ यात्रियों के लिए विशेष जलपान और पुष्पवर्षा की व्यवस्था की गई थी।
बदनावर चौपाटी पर विशेष स्वागत मंच
भाजपा नेता अखिलेश यादव के नेतृत्व में मंच से कावड़ यात्रियों का भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर स्वागत मंच पर जिला पंचायत सदस्य गायत्री पुरोहित, वार्ड 15 पार्षद ज्योति युवराज पंवार, पार्षद शांता बाई तहाढ़, पार्षद बबिता यादव, जनपद सदस्य राजू पटेल, पूर्व जनपद सदस्य सुखराम मेडा, छगन भाई, राजेंद्र डामोर, अमृत जाट, संजय सेठिया, दुर्गा शंकर जोशी, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष महेश भाभर, छोटू यादव, पंकज गर्ग, युवा मोर्चा जिला संयोजक आदित्य यादव, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष अंश मिश्रा, दीपेश पप्पू पटेल, प्रकाश मारु, करणसिंह दरबार, शिवनारायण चौधरी, मनोहर कमेडिया और मुकेश पटेल सहित कई जनप्रतिनिधि व कार्यकर्ता उपस्थित रह कर कावड़ यात्रियों का स्वागत किया।
प्रशासनिक एवं पुलिस व्यवस्था रही चाक-चौबंद
यात्रा के दौरान सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नज़र आया। एसडीओपी विश्वदीप सिंह परिहार एवं थाना प्रभारी अनिल यादव अपने दलबल के साथ यात्रा मार्ग पर तैनात रहे और सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभाली।