Let’s travel together.

चलती वॉल्वो बस में लगी आग,लपटों से घिरी बस ,आग लगने से फटा टायर

0 516

सभी यात्री सुरक्षित,दमकल की टीमो ने आग पर किया काबू ,बस जल कर खाक

मध्य प्रदेश के बैतूल में चलती बस आग लगने से हड़कंप मच गया । वॉल्वो बस भोपाल से हैदराबाद जा रही थी आग लगने के बाद बस को रोका गया और यात्री सुरक्षित बच गए आग लगने से बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई ।

बैतूल में नेशनल हाइवे 69 पर बुधवार रात एक वॉल्वो बस आग के गोले में बदल गयी। भोपाल से हैदराबाद जा रही  वोल्वो बस में अचानक आग लग गयी।   हादसा नेशनल हाईवे 69 पर बैतूल से 20 किमी दूर वर्मा ट्रेवल्स कम्पनी की वॉल्वो बस क्रमांक एमपी 04 पीए 5632  आज शाम भोपाल से हैदराबाद के लिए रवाना हुई थी।  यह बैतूल पहुंचती उससे पहले ही यह आग की लपटों से घिर गई ।

जिस समय यह हादसा हुआ बस में 35 से 40 यात्री सवार थे। नीम पानी के पास अचानक बस में धुआं उठने लगा जिसके बाद ड्राइवर ने बस रोककर सभी यात्रियों को नीचे उतार दिया। तभी अचानक आग भड़क उठी और बस आग के गोले में समा गई। जब तक फायर ब्रिगेड पहुंचती आग पूरी तरह से धधक चुकी थी ।

TI शिवनारायण मुकाती का कहना है कि वर्मा बस भोपाल से हैदराबाद जा रही थी टायर में आग लगने से बस में आग लग गई सभी यात्री सुरक्षित हैं आग पर काबू पा लिया गया है घटना की जांच की जा रही है। संभवत आग की वजह टायर बर्स्ट होने की वजह से लगी है । जिसकी वजह से बस में आग लगी और यह बस जलकर खाक हो गई। वह तो गनीमत रही कि कोई जनहानि इस घटना में नहीं हुई।

यात्री गणेश गुप्ता का कहना है कि वह नागपुर जा रहे थे टायर में कुछ खराबी रास्ते में आई थी अचानक रास्ते में आग लग गई आग लगने के बाद टायर भी फट गया कुछ यात्रियों ने अपना सामान निकाल लिया था कुछ यात्रियों का सामान जल गया बस पूरी तरह जल गई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

देहरी खेड़ापति हनुमान मंदिर में आज मनाई जाएगी राधारानी जन्माष्टमी     |     रायसेन दरगाह शरीफ पर उर्स की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने की बैठक     |     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर नगर परिषद, जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान     |     राधा अष्टमी पर श्रीजी मंदिर में गूंजेंगे राधा-कृष्ण के भजन, प्राकट्य महोत्सव पर भजन संध्या का आयोजन     |     मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत एसडीएम ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं,विभिन्न संस्थाओं का किया निरीक्षण     |     जिला पंचायत उपचुनाव, लक्ष्मण सिंह लोधी तीर कमान और पूजा चौकसे दो पत्ती चुनाव चिन्ह लेकर उतरे चुनाव मैदान में      |     मंडीदीप रेलवे लाइन पर अज्ञात व्यक्ति गंभीर रूप से घायल मिला, सिर में लगी चोट     |     वनमाली शिक्षक सम्मान 2026 में रायसेन जिले के शिक्षकों को किया सम्मानित     |     दीवानगंज में 10 लाख के जेवरात की चोरी का 24 घंटे में खुलासा, बेटी और उसके दोस्त गिरफ्तार     |     कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने स्वास्थ्य केंद्र मुड़िया खेड़ा का किया निरीक्षण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811