रायसेन। मध्यप्रदेश शिक्षक संघ ने सोमवार को केरल में सावरकर से जुड़े प्रश्न पूछे जाने पर शिक्षक के निलंबन के विरोध में कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। संघ ने शिक्षक गुरु प्रसाद का निलंबन तत्काल वापस लेकर सम्मानपूर्वक बहाली की मांग की।
जिला अध्यक्ष गिरीश चंदेल ने कहा कि ऐतिहासिक व्यक्तित्वों से जुड़े प्रश्न पूछना अपराध नहीं है। शिक्षक की अकादमिक स्वतंत्रता एवं गरिमा का संरक्षण होना चाहिए। जिला सचिव हरिशंकर धुर्वे ने मामले की निष्पक्ष जांच कर निलंबन वापस लेने की मांग की।
ज्ञापन सौंपने वालों में संघ के जिला अध्यक्ष गिरीश चंदेल, जिला सचिव हरिशंकर धुर्वे, सांची ब्लॉक अध्यक्ष अश्विनी कुमार शर्मा, रायसेन तहसील अध्यक्ष रोहित नगोत्र, सांची ब्लॉक सचिव छीतू सिंह मौर्य, ‘हमारा विद्यालय हमारा तीर्थ’ की संयोजक सोनम खत्री एवं सहसंयोजक ज्योति सोनी सहित मध्यप्रदेश शिक्षक संघ के दायित्ववान पदाधिकारी उपस्थित रहे।
संघ ने कहा कि शिक्षकों के साथ किसी भी प्रकार की कार्रवाई करने से पहले तथ्यों की निष्पक्ष जांच आवश्यक है तथा विद्यालयों में स्वतंत्र एवं तथ्यपरक शैक्षणिक वातावरण बनाए रखना जरूरी है।