Let’s travel together.

टोर ग्राम पंचायत में हरेली बर्ड फेस्टिवल का सफल आयोजन

0 9

     सुरेंद्र जैन धरसीवा

प्रोजेक्ट चहचहाट अंतर्गत ग्राम पंचायत टोर में हरेली बर्ड फेस्टिवल का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत रायपुर श्री कुमार विश्वरंजन, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती सविता चंद्राकर, जनपद पंचायत सदस्य श्रीमती रुक्मणी वर्मा, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत धरसींवा श्री आशीष केशरवानी, बीईओ श्री अमित तिवारी, सीडीपीओ श्रीमती अलका सक्सेना, श्रीमती सुमन टोप्पो, कृषि विभाग से श्रीमती जुबेदा, बीपीएम, डीपीएम श्री सुमित, FES संस्था से श्रीमती मंजीत कौर बल, ग्राम पंचायत टोर के सरपंच श्री हेमंत वर्मा एवं सचिव श्री हरीश सहित अन्य अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में सैकड़ों स्कूली बच्चों, महिलाओं एवं ग्रामीणजनों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। हरेली पर्व की परंपराओं को जीवंत करते हुए फुगड़ी, गेड़ी दौड़, स्थानीय छत्तीसगढ़ी व्यंजन, बच्चों के पारंपरिक खेल, नाटक एवं पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर पक्षी संरक्षण एवं पर्यावरण संरक्षण विषयक विभिन्न गतिविधियों एवं जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसके माध्यम से ग्रामीणों एवं बच्चों को जैव विविधता और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण का संदेश दिया गया। साथ ही प्रोजेक्ट धड़कन के अंतर्गत स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित किया गया तथा कृषि एवं उद्यानिकी विभाग द्वारा विभागीय योजनाओं एवं तकनीकों की जानकारी देने हेतु स्टॉल लगाए गए।

कार्यक्रम ने स्थानीय संस्कृति, पर्यावरण संरक्षण एवं सामुदायिक सहभागिता को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई तथा ग्रामीणों एवं बच्चों के लिए एक प्रेरणादायक अनुभव सिद्ध हुआ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सावन के तीसरे सोमवार और नाग पंचमी पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब     |     जड़ों समेत उखड़ा पेड़ बारिश में फिर हुआ हरा-भरा     |     टोर ग्राम पंचायत में हरेली बर्ड फेस्टिवल का सफल आयोजन     |     फेक्ट्री कर्मी की बाइक चुराने वाला परसतराई से गिरफ्तार     |     अवैध प्रवासियों की खोज में पुलिस का सत्यापन अभियान जारी     |     माँ माही शबरी कावड़ यात्रा का भव्य आयोजन; जगह-जगह हुआ जोरदार स्वागत     |     हजारों साल प्राचीन नागदेवता की पूजा करने पहुंचे ग्रामीण      |     सावरकर से जुड़े प्रश्न पर शिक्षक के निलंबन का विरोध, शिक्षक संघ ने सौंपा ज्ञापन     |     हैप्पी किड्ज प्ले स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम, नन्हे-मुन्नों ने दिखाई प्रतिभा     |     नागों की अदालत में नागों ने बताया काटने का कारण,गैरतगंज तहसील के सीहोरा खुर्द गांव में लगी नागों की अदालत      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811