Let’s travel together.

वारदात से पहले समलैंगिक संबंधों के लिए डालते थे दबाव, पुलिस ने किया ‘गंदे’ गिरोह का पर्दाफाश

100

दिल्ली| दिल्ली पुलिस ने एक ऐसे गैंग का खुलासा किया है जो वारदात से पहले समलैंगिक संबंधों के लिए दबाव डालता था, मना करने पर आरोपी पीड़ित के साथ मारपीट करते थे। इसके बाद लूटपाट करके फरार हो जाते थे।

अपराध शाखा ने नाबालिगों के एक ऐसे गिरोह का पर्दाफाश किया है जो लूटपाट से पहले पीड़ित के साथ समलैंगिक संबंधों के लिए दबाव डालते था। अगर पीड़ित मना कर देता था तो आरोपी मारपीट और लूटपाट कर फरार हो जाते थे।

आरोपी चोरी की स्कूटी पर लूटपाट व झपटमारी करते थे। आरोपियों ने टॉय गन रखी हुई थी। अपराध शाखा ने गिरोह के तीन नाबालिगों को पकड़ा है। इनमें से दो की उम्र तो सिर्फ 15 वर्ष है। तीसरे आरोपी की उम्र 17 वर्ष और आठ महीने है।

पुलिस के अनुसार, नोएडा की निजी कंपनी में काम करने वाले युवक ने 12 मार्च को शिकायत दी थी कि वह गली के बाहर पिज्जा डिलीवरी बॉय का इंतजार कर रहा था, तभी स्कूटी पर तीन युवक आए और समलैंगिक संबंधों बनाने के लिए कहने लगे। पीड़ित जब पिज्जा की ऑनलाइन पेमेंट कर रहा था, तभी एक आरोपी ने उसे पकड़ लिया।

विरोध करने पर आरोपी पिटाई कर मोबाइल लूटकर ले गए। न्यू अशोक नगर थाने में मामला दर्ज किया गया था। जांच के दौरान इंस्पेक्टर केके शर्मा की टीम ने मयूर विहार फेज-तीन व घारोली में दबिश देकर एक नाबालिग को पकड़ लिया। उसके कब्जे से युवक से लूटा गया मोबाइल, टॉय गन व चोरी की स्कूटी बरामद हो गई।
पूछताछ करने के बाद पुलिस टीम ने दो नाबालिगों को भी पकड़ लिया। इनके कब्जे लूटे गए तीन और मोबाइल बरामद किए गए। आरोपी प्रेमिकाओं पर पैसा लुटाने के लिए वारदात करते थे। ये नशा करने के भी आदि है। आरोपियों से बरामद स्कूटी दिसंबर में चुराई गई थी।

 

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

लूट की घटना को अंजाम देने वाला मुख्य आरोपी कनवर बाग गिरफ्तार      |     भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में किया वृक्षारोपण     |     शाला प्रवेश उत्सव’ में पहुंचे विधायक, नवप्रवेशी बच्चों का किया स्वागत     |     विधायक अनुज शर्मा ने कुम्हारी (ज़ारा) को दी लाखों के विकास कार्यों की सौगात     |     बारिश में डूबा अंबाडी-छपरई अंडरपास, तीन रेलवे पटरियां पार करने को मजबूर ग्रामीण; हादसे का खतरा बढ़ा     |     सोसाइटी के सामने 80 मीटर  सीसी सड़क निर्माण शुरू,वर्षों पुरानी जलभराव की समस्या से मिलेगी राहत     |     दो साल बाद जागा एमपी आरडीसी, बालमपुर घाटी पर क्षतिग्रस्त रेलिंग बदलने का काम शुरू, वाहन चालकों को मिलेगी राहत     |     हाईवे-18 पर पुलिस की सख्ती: कर्क रेखा पर वाहन चेकिंग से मचा हड़कंप     |     प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का आखिरी दिन, सोसाइटी और एमपी ऑनलाइन में किसानों की उमड़ी भीड़, बड़ी संख्या में कराया फसल बीमा     |      जमीअत उलमा-ए-हिंद की नई तहसील इकाई का गठन,मुफ्ती हसीब बने सदर     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811