Let’s travel together.

अभी तो और कहर बरपाएगी ठंड, इन राज्यों में बारिश के आसार, देखें अपने राज्य के मौसम का हाल

0 67

नई दिल्ली। देशभर में इस वक्त कड़ाके की ठंड पड़ रही है। देश के उत्तर, पश्‍च‍िमी, पूर्वी और मध्‍य भारत के तमाम राज्‍य कोहरे के आगोश में डूबा हुआ है। पूरे देश में कड़ाके की ठंड पर रही है। फिलहाल इन राज्यों को घने कोहरे और हाड़ कंपाने वाली ठंड से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। अगले कुछ दिनों तक मौसम ऐसे ही बने रहने के आसार है। देशभर में फिलहाल सीवियर कोल्ड डे के हालात बने हुए है। कई राज्यों में ठंड को देखते हुए स्कूलों के समय में भी बदलाव किया गया है। उधर कई राज्यों में बारिश की भी संभावना मौसम विभाग ने जताई है। घने कोहरे के चलते आज 20 मीटर की विजिबिलिटी रही।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की बात की जाए तो आज यहां का न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। साथ ही अगले 24 घंटे में हल्की बारिश की भी संभावना है। इसके अलावा तमिलनाडु के अलग-अलग हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इसी के साथ जम्मू,कश्मीर,लद्दाख, मुजफ्फराबाद और हिमाचल प्रदेश में हल्की बारिश और बर्फबारी का अनुमान है।

Weather Update Today: महाराष्ट्र और गुजरात में भी इन दिनों हाड़ कंपाने वाली ठंड पड़ रही है। इसी बीच मौसम विभाग ने कुछ जगह पर गरज के साथ बारिश की संभावना जताई है। मध्य प्रदेश और राजस्थान की बात की जाए तो यहां भी रिमझिम बारिश के साथ ओले गिरने के अनुमान है। पंजाब और हरियाणा के अलग-अलग हिस्सों में रात और सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है।

उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और बिहार के कुछ हिस्सों में सुबह के समय कुछ घंटों के लिए घना कोहरा छाया रहा। जिसके बाद हिमाचल प्रदेश, उत्तरी मध्य प्रदेश और झारखंड में ठंड में बढ़ोतरी का अनुमान है। अगले दो दिन ओडिशा, पश्चिम बंगाल और सिक्किम, असम और मेघालय, मिजोरम और त्रिपुरा में हल्की बारिश का अनुमान है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सम्मेद शिखरजी की पवित्रता के लिए प्रशासन और समाज मिलकर बनाएंगे ठोस कार्ययोजना : मुनि श्री प्रमाण सागर     |     जिला स्तरीय फ्लोरोसिस स्वास्थ्य परीक्षण शिविर       |     भारतीय मजदूर संघ के राष्ट्रव्यापी आव्हान पर सेवानिवृत्त अधिकारी कर्मचारी पेंशनर महासंघ  प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन कलेक्टर  को सौंपा     |     टांडाखेड़ा से बाबा रामदेवरा के लिए 1200 किमी की पैदल यात्रा रवाना     |     दसाई बस स्टैंड पर शौचालय निर्माण की मांग     |     कांग्रेस में अनुशासनहीनता की कार्रवाई पर बनी विवाद की स्थिति, जिला अध्यक्ष के लेटर पैड पर नोटिस से उठे सवाल     |     ‘दिमागी नक्सल’ नरेटिव बदलने की नई सियासी फिरकी तो नहीं? -अजय बोकिल      |     सियावस हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष बने सचिन नेमा, निर्विरोध निर्वाचन के बाद निकला विजय जुलूस     |     सांदीपनि विद्यालय में नए भवन का निर्माण कार्य लंबे समय से अधूरा, निर्माण में देरी से नाराज छात्र-छात्राओं ने विद्यालय परिसर में किया धरना-प्रदर्शन     |     अभिभाषक संघ चुनाव:नामांकन के आखिरी दिन अध्यक्ष, उपाध्यक्ष,सचिव, सहसचिव, सहित अन्य उम्मीदवारों ने नामांकन फार्म जमा किए     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811