Let’s travel together.

बजरंग दल द्वारा अंबाडी में शौर्य यात्रा का आयोजन 

0 155

 मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन 

विश्व हिन्दू परिषद की युवा इकाई बजरंग दल की ओर से गुरुवार को अंबाडी, दीवानगंज में शौर्य यात्रा निकाली गई। गीता जयंती शौर्य दिवस के अवसर पर 6 दिसंबर 1992 को अयोध्या में बाबरी ढांचा विध्वंस के दौरान कोठारी बंधुओ और कारसेवकों के बलिदान की याद में शौर्य यात्रा कार्यक्रम दीवानगंज अंबाडी खेड़ापति हनुमान मंदिर से प्रारंभ कर सुखी सेवनिया चौराहा तक आयोजित की गई। भगवा ध्वज के साथ संगठन के लोग हिंदू एकता व भारत माता की जयघोष कर रहे थे। जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया। यात्रा का जगह जगह फूलों से स्वागत किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य बक्ता विभाग सयोजक अभिजत सिंह राजपूत
विभाग मंत्री जीवन शर्मा कार्यकरम प्रभारी जिला गौ रक्षा प्रमुख बलबीर यादव जिला सहमंत्री रवि कुशबाहा जिला सह मंत्री विजेंद्र परिहार प्रखंड अध्यक्ष निरपत ठाकुर प्रखंड मंत्री सुनील यादव
प्रखंड सयोजक गोलू वैरागी प्रखंड संयोजक मिथुन शर्मा जी प्रखंड महाविद्यालय प्रमुख गुलशेर लोधी कार्यकर्ता दयानंद जी कुशवाह खंड प्रखंड एवं इकाई के सभी कार्यकर्ता सम्मिलित रहे।
विश्व हिन्दू परिषद गौशाला प्रखंड अतिथियों ने श्रीराम दरबार और भारत माता के चित्र पर पुष्प अर्पित व दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि कोठारी बंधुओ और कारसेवकों के बलिदान से आज अयोध्या में प्रभु श्री राम का भव्य राममंदिर का निर्माण हुआ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का गौरवपूर्ण शताब्दी वर्ष मनाया जा रहा है। उन्होंने हिंदुओं से एकजुट होने और विधर्मियों का डटकर मुकाबला करने का आह्वान किया। विषम परिस्थितियों में बिखरे और असंगठित हिंदू समाज को संगठित और समर्थवान बनाने के लिए 1925 में संघ की स्थापना की गई। आज संघ की अनेकों अनुसांगिक संगठन है, जो राष्ट्र को परम वैभव तक ले जाने के लिए निस्वार्थ भाव से कार्य कर रहे हैं। 6 दिसंबर 1992 को गीता जयंती के दिन ही बाबरी ढांचा का विध्वंस किया गया था। प्रत्येक वर्ष गीता जयंती के दिन कारसेवकों की याद में शौर्य दिवस मनाया जाता है। श्री राम जानकी रथ यात्रा को तत्कालीन सरकार ने सुरक्षा देने से इंकार कर दिया था। ऐसे में श्री राम जानकी रथ यात्रा को सुरक्षा देने के लिए संतों ने बजरंग दल की स्थापना की थी। अयोध्या में प्रभु श्री राम जी का भव्य मंदिर बनकर तैयार हो गया है। आज सबसे ज्यादा लोग राम मंदिर का दर्शन करने आते हैं। उन्होंने अपने गांव, समाज व बहन बेटियों की रक्षा करने के लिए लोगों से विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल से जुड़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि हिंदू जगेगा तभी हिन्दू बचेगा, हिंदू बंटेगा तो हिन्दू कटेगा। शौर्य यात्रा से पूरा अंबाडी, दीवानगंज, जमुनिया, कायमपुर , बालमपुर सूखी सेवनिया सहित कई गांव केसरिया परचमों से भगवामय हो गया। शहर जय श्री राम और भारत माता की जय के उद्घोष से गुंजायमान हो उठा। शौर्य यात्रा के दौरान भगवा ध्वज और सरना झंडा का संगम देखने को मिला।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

मध्यप्रदेश शिक्षक संघ का त्रिदिवसीय प्रांतीय अभ्यास वर्ग उज्जैन में आज से     |     2010 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों पर टीईटी अनिवार्यता का मुद्दा केंद्रीय शिक्षा मंत्री के समक्ष उठाया     |     पुलिस थाने में रोमांस का सीसीटीवी वीडियो वायरल,पुलिस महकमे में हड़कंप मचा,     |     बिना अनुमति नलकूप खनन पर प्रशासन सख्त वाहन सहित मशीनें जप्त     |     पुराना माध्यमिक साला भवन जर्जर अवस्था में हादसों को दे रहा है न्योता     |     अघोषित बिजली कटौती से जनजीवन बेहाल     |     मादा गाँव में बाघ का हमला, पाड़िया का शिकार, ग्रामीणों में दहशत; तीन दर्जन से अधिक पशुओं पर हमले का दावा     |     98.72 करोड़ की हलाली समूह जलप्रदाय योजना अंतिम चरण में, जल्द 61 गांवों के घरों में पहुंचेगा डैम का शुद्ध पानी     |     विरासत के संरक्षण के लिए गांवों में नागरिकों से संवाद कर रहे आईएएस अंकित कुमार जैन     |     श्रीराम मंदिर: ‘चढ़ावा चोरी कांड’ से उपजे चार नरेटिव ! -अजय बोकिल      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811