Let’s travel together.

कलयुग के बेटे ने अपने ही पिता को दी दर्दनाक मौत, वजह जानकर उड़ जायेंगे होश

0 87

 आजकल के मॉडर्न जमाने में रिश्तों की अहमियत दिन ब दिन कम होती जा रही है। ऐसा ही हैरान करने वाला एक मामला सामने आया है जिसने रिशतों को शर्मसार कर दिया है। यह मामला एक बेटा जिसने गुस्सा में आ कर खुद के ही पिता का कतल कर दिया और बाद में मौका देख वहां से फरार हो गया। दरअसल सोनभद्र जिले के राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में रहने वाले एक पुत्र ने अपने पिता की लकड़ी के फट्टे से कथित रूप से हमला कर हत्या कर दी।

पुलिस ने रविवार को मोके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया। अपर पुलिस अधीक्षक (ASP) कालू सिंह ने बताया कि रामराज (50) सहिजन खुर्द गांव में किराए के मकान में रहता था और ज़िला मुख्यालय लोढ़ी में निर्माणाधीन ट्रॉमा सेंटर में मजदूरी करता था। एएसपी ने बताया कि शनिवार देर शाम रामराज शराब के नशे में घर पहुंचा तो उसका अपने पुत्र संतोष से किसी बात को लेकर विवाद हो गया और इसी दौरान संतोष ने उसके सिर पर लकड़ी के फट्टे से वार कर दिया जिससे उसकी मौत हो गयी।

एएसपी ने बताया कि पिता की मौत के बाद आरोपी उसे घर के एक कमरे में बंद कर फरार हो गया। सिंह ने परिजनों के हवाले से बताया कि आरोपी दिमागी रूप से विक्षिप्त है। उन्‍होंने कहा कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपी की तलाश कर रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

देहरी खेड़ापति हनुमान मंदिर में आज मनाई जाएगी राधारानी जन्माष्टमी     |     रायसेन दरगाह शरीफ पर उर्स की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने की बैठक     |     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर नगर परिषद, जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान     |     राधा अष्टमी पर श्रीजी मंदिर में गूंजेंगे राधा-कृष्ण के भजन, प्राकट्य महोत्सव पर भजन संध्या का आयोजन     |     मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत एसडीएम ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं,विभिन्न संस्थाओं का किया निरीक्षण     |     जिला पंचायत उपचुनाव, लक्ष्मण सिंह लोधी तीर कमान और पूजा चौकसे दो पत्ती चुनाव चिन्ह लेकर उतरे चुनाव मैदान में      |     मंडीदीप रेलवे लाइन पर अज्ञात व्यक्ति गंभीर रूप से घायल मिला, सिर में लगी चोट     |     वनमाली शिक्षक सम्मान 2026 में रायसेन जिले के शिक्षकों को किया सम्मानित     |     दीवानगंज में 10 लाख के जेवरात की चोरी का 24 घंटे में खुलासा, बेटी और उसके दोस्त गिरफ्तार     |     कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने स्वास्थ्य केंद्र मुड़िया खेड़ा का किया निरीक्षण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811